फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters pledge to protect Vedic culture

बेटियों ने लिया वैदिक संस्कृति की रक्षा का संकल्प

Sat, 07 Mar 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Daughters pledge to protect Vedic culture
मुजफ्फरनगर। सदर ब्लाक के गांव दतियाना में आर्य समाज के 80वें तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव में बेटियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान उन्होंने वैदिक संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में वैदिक संस्कार चेतना अभियान संयोजक आचार्य गुरुदत्त आर्य ने कहा कि नारी के तप, त्याग, संघर्ष, सेवा और बलिदान से भारतीय सनातन संस्कृति गौरवांवित हुई है। शिक्षित और संस्कारित बेटियां राष्ट्र एवं समाज को सशक्त बनाती है। अधंविश्वास, पाखंड, बुराइयों के उन्मूलन को बेटियों को वैदिक शिक्षा से जोड़े। समाज में नारी को सम्मान दे, तभी राष्ट्र की गरिमा बढ़ेगी।
विज्ञापन

डा. धीरज कुमार शास्त्री ने कहा कि वेद ईश्वरीय वाणी है। भारत की सनातन संस्कृति की रक्षा को वेदों का पढ़ना-पढ़ाना धर्म है। भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क ने कहा कि आजादी के आंदोलन में आर्य समाज की अहम भूमिका थी। संगीता आर्या ने प्रेरक भजन सुनाए। खुशी एवं वैशाली आर्या ने देशभक्ति का भजन सुनाया। आर्य समाज प्रधान भोपाल सिंह तथा मंत्री सत्यवीर आर्य ने अतिथियों का स्वागत किया। वेद मंत्रोच्चार से यज्ञ में ग्रामीणों ने आहुतियां दी। बेटियों को वैदिक साहित्य वितरित किया। प्रमोद आर्य, भंवर सिंह आर्य, अतुल आर्य, रणबीर आर्य, धन कुमार आर्य, राकेश आर्या, डा. सहेंद्र आर्य आदि मौजूद रहे। राजकुमार आर्य, गंगा राम आर्य, मोहित आर्य, सत्यवृत आर्य, बलजोर आर्य का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed