फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Daughters have come on the road to save the constitution

बेटियों की संविधान बचाने की लड़ाई में सरकार को झुकना होगा

Sun, 23 Feb 2020 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Daughters have come on the road to save the constitution
सीएए के विरोध में ईदगाह मैदान में धरना प्रदर्शन करती महिलाएं - फोटो : DEVBAND
संविधान बचाने को सड़क पर उतरीं हैं बेटियां
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। नागरिकता संशोधन कानून, एनपीआर और प्रस्तावित एनआरसी को लेकर ईदगाह मैदान में महिलाओं का धरना प्रदर्शन 28वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान महिला वक्ताओं ने कहा कि देश की बेटियां संविधान बचाने की लड़ाई के लिए सड़कों पर उतरी हुई हैं। इसलिए सरकार को झुकना पड़ेगा।

मुत्तहिदा ख्वातीन कमेटी के बैनर तले चल रहे धरना प्रदर्शन में रविवार को आंदोलनकारी गुलअफशा और जैनब ने कहा कि देश के अलग अलग हिस्सों में संविधान को बचाने के लिए जनता द्वारा की जा रही कोशिशों की गूंज विश्व पटल पर सुनाई दे रही है। इसलिए अब ज्यादा दिनों तक सरकार सरकार कान बंद करके नहीं बैठ सकती। देश की बेटियां संविधान बचाने के लिए सडक़ों पर उतरी हुई हैं। इसलिए सरकार को झुकना पड़ेगा। हुमा और अफरोज ने कहा कि वर्ष 2010 में जिस तरह जनगणना की गई थी उसी आधार पर सरकार जब चाहे जनगणना करा सकती है। मगर वर्ष 2020 में जिस तरह सरकार जनगणना करना चाह रही है उसे किसी कीमत पर होने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार देश के नागरिकों के साथ जबरदस्ती करती है तो इसका जवाब दिया जाएगा। रविवार को अवकाश होने के चलते ईदगाह मैदान में महिलाओं और पुरुषों की काफी भीड़ जमा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed