{"_id":"6a999713a6f2d540df0341ae","slug":"muzaffarnagar-rs-2-5-lakh-in-cash-60-tolas-of-silver-and-5-tolas-of-gold-stolen-from-an-imam-s-house-2026-09-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: इमाम के घर से ढाई लाख रुपये, 60 तौला चांदी और पांच तौला सोना चोरी; बंद मकान को बनाया निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: इमाम के घर से ढाई लाख रुपये, 60 तौला चांदी और पांच तौला सोना चोरी; बंद मकान को बनाया निशाना
Thu, 03 Sep 2026 09:19 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 03 Sep 2026 09:19 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर के शाहपुर स्थित नूर मस्जिद के इमाम नौशाद अपनी पत्नी को डॉक्टर को दिखाने ले गए थे। बच्चे स्कूल गए हुए थे। तभी चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
चोरी के बाद मौके जमा लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शाहपुर कस्बे की नूर मस्जिद के इमाम नौशाद के घर बृहस्पतिवार सुबह एक घंटे में चोरों ने ढाई लाख रुपये की नगदी, 60 तौला चांदी और पांच तौला सोना चोरी कर लिया। डॉक्टर के यहां से पत्नी को लेकर इमाम घर लौटे तो वारदात की जानकारी मिली। पुलिस ने सीसीटीवी खंगालते हुए जांच पड़ताल शुरू की, जिसमें महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला कस्सावान में माता वाली गली में नूर मस्जिद की छत पर बने आवास में पुरबालियान के मूल निवासी मस्जिद के इमाम नौशाद अपने परिवार के साथ रहते हैं। इमाम की पत्नी बीमार हैं। वह बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे अपनी पत्नी का उपचार कराने कस्बे में ही एक चिकित्सक के यहां गए थे। उनके बच्चे स्कूल गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर ताला लगाया गया था। करीब साढ़े 11 बजे चिकित्सक के यहां से लौटे तो उन्हें उनके आवास के बाहर लगा ताला टूटा हुआ मिला। दरवाजे के पास ही टूटा ताला और जनरेटर स्टार्ट करने वाली हत्थी पड़ी थी ।
आवास के अंदर कमरे में सामान बिखरा व सेफ भी खुली हुई थी। सेफ के लॉकर का ताला भी खुला हुआ था। सेफ से करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, पांच तौला सोने और करीब 60 तौले चांदी के आभूषण गायब थे।
इमाम ने घटना के संबंध में आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से घटना की जानकारी लेकर जांच शुरू की। नगर पंचायत अध्यक्ष हाजी अकरम कुरैशी व वार्ड सभासद वकीला बेगम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस से घटना का खुलासा करने की मांग की। इमाम ने बताया कि उन्होंने पुलिस को तहरीर दे दी है।
ये बोले सीओ
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मोहल्लेवासियों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।
सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मोहल्लेवासियों से जानकारी एकत्रित की जा रही है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।