{"_id":"65d9e5d1402a741f6b0f620a","slug":"dance-of-girl-students-fascinated-parentsdance-of-girl-students-fascinated-parents-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1035-117531-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छात्राओं के डांस ने अभिभावकों का मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छात्राओं के डांस ने अभिभावकों का मन मोहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फोटो समाचार
बुढ़ाना। कस्बे की मेपल्स एकेडमी में आयोजित स्प्रिंग एट मेपल्स कार्यक्रम में छात्राओं के डांस ने अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में अभिभावकों व विद्यार्थियों ने स्टाल पर विभिन्न व्यंजनों का स्वाद लिया। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया।
कस्बे की मेपल्स एकेडमी में शनिवार को स्प्रिंग एट मेपल्स कार्यक्रम का आयोजन हुआ। स्कूल प्रबंधक राजीव गर्ग व प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रांगण में आयोजित मेले में विभिन्न स्टालों पर अभिभावकों व विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्वाद लिया। स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर खेलों का लुत्फ उठाया। छात्राओं के भांगड़ा डांस ने अभिभावकों का मनमोह लिया। प्रतियोगिताओं में विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक राजीव गर्ग आदि मौजूद रहे।