{"_id":"613a577d8ebc3eb6fa7730c1","slug":"dalavghar-was-closed-overnight-on-roorkee-road-muzaffarnagar-news-mrt555517099","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की रोड पर रातों रात बंद करा दिया डलावघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की रोड पर रातों रात बंद करा दिया डलावघर
विज्ञापन
शहर में रुड़की रोड का डलावघर जिसे बंद कर मिट्टी भराव का कार्य शुरु किया गया था।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
रुड़की रोड पर रातों रात बंद करा दिया डलावघर
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर सड़क किनारे बने कूड़ा डलावघर को रातों रात बंद करा दिया और वहां पर मिट्टी डालने का कार्य भी शुरू करा दिया गया। डलावघर बंद होने के बाद जिन मुहल्लों का कूड़ा यहां डलता था, वहां से बृहस्पतिवार को कूड़ा नहीं उठा। इसकी जानकारी मिलने पर चेयरपर्सन ने नाराजगी व्यक्त की और मुहल्लों में छोड़ा गया कूड़ा डलावघर तक पहुंचाया गया।
शहर मेें वर्तमान में करीब 42 कूड़ा डलावघर हैं। इनमें से कई डलावघर ऐसे हैं, जिनको हटवाने के लिए लोगों ने आंदोलन छेड़े हैं और लगातार पालिका प्रशासन के अफसरों से भी वह इनको जनहित में हटवाने की मांग करते रहे हैं। पालिका के अफसरों ने बुधवार रात रुड़की रोड पर शहर से बाहर त्यागी कॉलोनी के सामने बने कूड़ा डलावघर को रातों रात समाप्त कर दिया। यहां बुधवार को सफाई कर्मचारियों ने मुहल्लों से कूड़ा एकत्र कर पहुंचाया था। बृहस्पतिवार की सुबह वहां पर कूड़ा नजर नहीं आया, बल्कि कूड़ा डलावघर के स्थान पर मिट्टी भराव का कार्य तेजी से होता नजर आया। आसपास के मोहल्लों से कूड़ा नहीं उठा तो लोगों ने चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल को इसकी शिकायत की। उन्होंने पालिका के अफसरों को फटकार लगाते हुए मोहल्लों से कूड़ा निस्तारण कराकर डलावघर पर पहुंचाने के निर्देश दिए, तो सफाई कर्मचारियों ने मोहल्लों में सफाई कराई। अंजू अग्रवाल ने बताया कि जब लोगों की शिकायत पर उन्होंने पूछताछ की, तो पता चला कि कूड़ा डलावघर को बंद कर दिया गया है, इसलिए सफाई कर्मियों ने कूड़ा नहीं उठाया है।
कई जगह डलावघर हटवाने के लिए आंदोलन कर रहे लोग
शासन की प्राथमिकता पर भी धर्मस्थल, अस्पताल व स्कूल आदि क्षेत्रों में कूड़ा डलावघरों को बंद कराना है। हनुमान मंदिर के सामने लगातार कूड़ा डाला जाता रहा है। मंदिर कमेटी इसे समाप्त कराने की मांग करती रही है। यहां से करीब 100 मीटर की दूरी पर सिटी सेंटर के सामने डलावघर है। जिला अस्पताल, प्रेमपुरी में ईदगाह के सामने और शिव चौक के पास हनुमान मंदिर के सामने वाले कूड़ा डलावघर को समाप्त करने के लिए प्रशासन ने कई बार निर्देश जारी किए, लेकिन अमल नहीं हुआ। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने अस्पताल पर कॉम्पेक्टर लगवाकर डलावघर समाप्त करने के लिए कदम उठाए, लेकिन इनका भी कोई लाभ नहीं मिला। बड़ा सवाल यही है कि जहां लोग मांग कर रहे हैं, वहां डलावघर बंद नहीं हुए और रुड़की रोड के डलावघर को रात में बंद कर दिया गया। इसकी जानकारी तक पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को नहीं दी गई।
विज्ञापन
जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी: अंजू
मुजफ्फरनगर। रुड़की रोड पर कूड़ा डलावघर अचानक बंद कराए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी। जिस अफसर या कर्मचारियों की इसमें संलिप्तता होगी, उसके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे। शासन को भी लिखा जाएगा।