फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Cylinder caught fire due to leakage in chicken center

Muzaffarnagar News: चिकन सेंटर में लीकेज होने पर सिलिंडर में लगी आग

Sun, 04 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Cylinder caught fire due to leakage in chicken center
बैंक अधिकारी सहित दो झुलसे, उपचार कराया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र में मीनाक्षी चौक के पास चिकन सेंटर पर लीकेज होने से सिलिंडर में आग गई। इसमें एक बैंक अधिकारी सहित दो लोग झुलस गए। उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है।

मीनाक्षी चौक पर चिकन सेंटर के बराबर गली में सिलिंडर पर कढ़ाई रखकर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक लीकेज होने पर सिलिंडर ने आग पकड़ ली। आग की चपेट में आकर होटल कर्मचारी शेरखान और वहां मौजूद बसारत झुलस गए। आग को देखकर होटल कर्मचारियों व अन्य लोगों ने किसी तरह आग को बुझाया। दोनों झुलसे लोगों को उपचार के लिए ले जाया गया है। बताया गया कि बसारत बंगलूरु में बैंक अधिकारी है। खालापार चौकी पुलिस ने बताया कि शेरखान व बसारत आग में झुलसे है। चिकन सेंटर मालिक ने हादसे के बारे में पुलिस को कोई मौखिक व लिखित सूचना नहीं दी। उधर, अग्निशमन विभाग ने भी जानकारी होने से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed