{"_id":"655f9eb758e492693f098734","slug":"cyber-criminals-cheated-one-million-rupees-case-registered-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11859-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - साइबर अपराधियों ने दस लाख ठगे, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - साइबर अपराधियों ने दस लाख ठगे, मुकदमा दर्ज
Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Nov 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
- एक से जेनरेटर बेचने के नाम पर और दूसरे से टेलीग्राम एप से की गई ठगी
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। साइबर अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार पुराना जेनरेटर बेचने के नाम पर एक लाख चालीस हजार व टेलीग्राम एप के माध्यम से आठ लाख सात हजार रुपये ठग लिए गए। पुलिस ने दोनों मामलों में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
शहर कोतवाली के गांव सूजड़ू निवासी साकिब के साथ पुराना जेनरेटर बेचने के नाम पर ठगी की गई है। साकिब पुराने जेनरेटर की खरीद फरोख्त का काम करता है। नौशाद नाम के एक व्यक्ति ने साकिब को फोन कर कहा कि उसके पास पुराना जेनरेटर है। जिसे वह बेचना चाहता है। साकिब को नौशाद ने पुराने जेनरेटर के फोटो व्हाट्सएप पर भेज दिए। जेनरेटर पसंद आने पर एक लाख चालीस हजार में सौदा तय हो गया। विश्वास करते हुए साकिब ने 90 हजार रुपये नौशाद के पेटीएम में जमा करा दिए। बाद में पचास हजार रुपये भी जमा करा दिए गए, लेकिन इसके बाद भी जेनरेटर नहीं भेजा गया।
अब नौशाद ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है। इसके अलावा जानसठ रोड निवासी हिमांशु से साइबर अपराधी ने टेलीग्राम एप लोड कराकर खाते के बारे में जानकारी लेकर आठ लाख सात हजार रुपये निकाल लिए। शिकायत करने पर साइबर सेल ने पांच लाख 93 हजार रुपये फ्रीज कराए हैं। दोनों मामलों में पीड़ितों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर कोतवाली व मंडी कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।