{"_id":"6a6f93bd04269ac35700aa92","slug":"cuts-closed-as-the-number-of-shiva-devotees-increased-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-177323-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: शिवभक्तों की संख्या बढ़ने पर बंद किए कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: शिवभक्तों की संख्या बढ़ने पर बंद किए कट
विज्ञापन
खतौली(मुजफ्फरनगर)। शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन ने नगर में डिवाइडर के कट बंद कर दिए हैं। रोडवेज बसों के रूट बदल कर उनको जानसठ मार्ग से निकाला जा रहा है।
हरिद्वार गंगाजल लेकर आने वाले शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। कांवड़ लेकर आ रहे शिवभक्त बोल बम के जयघोष के साथ गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। शिवभक्तों की भीड़ बढ़ने के साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से नगर में डिवाइडर के बीच बने कट को बंद कर दिया गया है।
हरियाणा के गुरुग्राम, पलवल, बुलंदशहर, दिल्ली के कांवड़ियां नगर से होकर गुजर रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रोडवेज बसों का संचालन रूट बदल दिया गया है। बसों को जानसठ मार्ग से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
उधर, सहारनपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में भी भीड़ बढ़ गई है। कांवड़ यात्रा मार्ग पर सेवा शिविर लगने शुरू हो गए हैं। पिकेट स्कूल के सामने जीटी मार्ग पर ब्राह्मण महासभा की ओर से कांवड़ सेवा शिविर पूजन के साथ शुरू हो गया।