फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Current contract workers from being hit by the death of

करंट की चपेट में आने से संविदाकर्मी की मौत

Thu, 02 Jun 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर। Updated Thu, 02 Jun 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Current contract workers from being hit by the death of
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। विद्युत लाइन पर काम कर रहे संविदाकर्मी की अचानक आए करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर जानसठ-मोरना मार्ग पर जाम लगा दिया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से बात की।
विज्ञापन


ककरौली के चौरावाला निवासी विक्रम 28 पुत्र बिशन कश्यप ककरौली बिजलीघर पर संविदाकर्मी के रूप में काम करता है। मंगलवार को बिजलीघर से खरपौड़-चौरावाला लाइन के खराब होने की सूचना मिली। ककरौली बिजली से शटडाउन लेकर विक्रम लाइन को ठीक करने के लिए चला गया। शाम करीब लाइन को ठीक करने के दौरान उसमें अचानक आए करंट की चपेट में आने से विक्रम की झुलस जाने से मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


चौरावाला में मौत की सूचना मिली तो सैकड़ों ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। विक्रम की आठ वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसके कोई बच्चा नहीं है। गुस्साए ग्रामीणों ने शव को मौके से उठाकर जानसठ-मोरना मार्ग पर रखकर वहां जाम लगा दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ भोपा सूक्ष्म प्रकाश फोर्स और बिजली के अधिकारियों को साथ लेकर बात करने के लिए ग्रामीणों के बीच पहुंचे।

जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र कुमार और भाजपा नेता अमित राठी और ग्रामीण बबलू कश्यप, विनोद गुप्ता, राजेंद्र सिंह, सुशील आदि ने अधिकारियों से मुआवजे को लेकर घंटों बात की।  बाद में पहुंचे एसडीएम जानसठ उमेश मिश्रा ने साढ़े चार लाख रुपये का मुआवजा दिलाने की घोषण मौके पर जाकर की, जिसमें से डेढ़ लाख रुपये गुरुवार को ही मिल जाएंगे। बात तय होने के बाद करीब साढ़े तीन घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खोला। 


मृतक के पिता बिशन कश्यप ने ककरौली थाने में बिजलीघर के जेई यशपाल सिंह और विपिन कुमार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed