दंगल में दमखम: क्यूबा के यूशेन्की ने तीन लाख की कुश्ती जीती, बसेड़ा की वंशिका ने पुरुष पहलवान को हराया
मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद पचेंडा में 35वें विशाल दंगल के पहले दिन क्यूबा के यूशेन्की ने तीन लाख रुपये की कुश्ती जीती। बसेड़ा की वंशिका पहलवान ने पुरुष पहलवान को हराया।
विस्तार
यूशेन्की ने उमंग को दी पटखनी
दंगल का शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहल खाप चौधरी सुशील रोहल ने फीता काटकर किया। तीन लाख रुपये की कुश्ती में क्यूबा के यूशेन्की ने उत्तराखंड के हरिद्वार निवासी उमंग को हराया। जीत के बाद यूशेन्की ने कहा कि भारत की मिट्टी महान है।
यह भी पढ़ें: उल्देपुर में बुलडोजर एक्शन: 10 जेसीबी से अवैध कॉलोनियां ध्वस्त, मेडा अधिकारियों से ग्रामीणों की नोकझोंक
छोटी और बड़ी इनामी कुश्तियों में मुकाबले
5100 रुपये की कुश्ती में गूंगा रुड़की ने रितेश जसाला को और दश मखियाली ने सुशील इस्लामनगर को हराया। 11 हजार रुपये की कुश्ती में हिमांशु पचेंडा ने सनी गुनारसी और रोहित गढ़ीनौआबाद ने अंश नरेंद्र को पटखनी दी।
21 हजार रुपये की कुश्ती में फहीम मुजफ्फरनगर ने लोकेश रुड़की को, जबकि जुबैर मुजफ्फरनगर ने आकाश शामली को हराया। 15 हजार रुपये की कुश्ती अर्जुन छछरोली और गिरहा मेरठ के बीच बराबरी पर छूटी।
11 हजार रुपये की तीन कुश्तियां नैतिक बदवाला व गामा, जतिन हैवा व मोहित ओलीमाजरा और गोपाल पचेंडा व रोहन गढ़ी के बीच बराबरी पर रहीं। 31 हजार रुपये की कुश्ती में चकित बिजनौर और जाकि जलालाबाद के बीच भी मुकाबला बराबर रहा।
शनिवार को होगी पांच लाख की कुश्ती
दंगल में निर्णायक मांगेराम पहलवान, युधिष्ठिर और अमित कोच रहे। स्कोरर जितेंद्र कोच, वंश दहिया, संस्कार और दुष्यंत भी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक अर्जुन ने बताया कि शनिवार को पांच लाख रुपये की इनामी कुश्ती आयोजित की जाएगी।
