फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Crusher also got license to make ethanol

क्रेशरों को भी मिले एथेनॉल बनाने का लाइसेंस

Wed, 21 Jul 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Crusher also got license to make ethanol
रोहाना हाईवे टोल प्लाजा पर धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
क्रेशर को भी मिले एथेनॉल बनाने का लाइसेंस
विज्ञापन

छपार/रोहाना (मुजफ्फरनगर)। कृषि कानूनों के विरोध में जनपद के छपार व रोहाना टोल प्लाजा पर चल रहा भाकियू का अनिश्चितकालीन धरना लगातार 58वें दिन भी जारी रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं ने शासन से क्रेशरों को भी एथेनॉल निर्माण का लाइसेंस जारी किए जाने की मांग की।
दिल्ली-दून हाईवे स्थित छपार टोल प्लाजा पर चल रहे धरने को संबोधित करते हुए पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि सरकार को मिलों की तरह क्रेशरों को भी ऐथनाल बनाने का लाइसेंस देना चाहिए। इससे क्रेेशर किसानों का अधिक गन्ना खरीद सकेंगे, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा। किसानों को कोल्हू व क्रेशरों में गन्ना बेचने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि उन्हें भुगतान के लिए भटकना नहीं पड़ता और उनके रोजमर्रा खर्च की भरपाई भी होती रहती है। इसके अलावा, क्रेशर व कोल्हू में बनने वाले बिना केमिकल के गुड़ व खांड़ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक हैं। शुगर मिलों द्वारा निर्मित चीनी से देश की जनता शुगर से पीड़ित हो चुकी है। इस दौरान कालूराम गुर्जर, शशि गुर्जर, ललित त्यागी तोसीन त्यागी, बबलू शर्मा, शीशपाल गुर्जर, मेहरबान, ईशाक अहमद और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्टेट हाईवे स्थित रोहाना टोल प्लाजा पर भी भाकियू का धरना लगातार 58वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह, सुनील चौधरी, राजेंद्र प्रधान, सत्येंद्र सिंह, ओपीन कुमार, सुमित, नवीन, धर्मवीर, रविंदर चौधरी, अमित, गुड्डू, धनपाल सिंह, अनिल त्यागी और राजवीर सिंह परमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहाना टोल पर स्थायी आवास बनाने की मांगी अनुमति
रोहाना। भाकियू कार्यकर्ताओं ने संगठन हाईकमान से टोल प्लाजा पर स्थायी आवास निर्माण किए जाने की अनुमति मांगी है। बुधवार को धरनास्थल पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर कुशलवीर सिंह ने कहा कि वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है। जब बारिश तेज होती है तो टोल शेड के नीचे भाकियू के धरनास्थल पर जलभराव हो जाता है। इसके चलते धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं व किसानों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में यदि टोल प्लाजा पर ही स्थायी आवास बन जाए, तो कार्यकर्ता व किसान ऐसी परेशानियों से बच जाएंगे। उन्होंने कहा कि स्थायी आवास निर्माण के लिए संगठन हाईकमान से अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed