{"_id":"5e3481ac8ebc3ec6e8580af2","slug":"crook-arrested-in-encounter-shot-dead-muzaffarnagar-news-mrt466614025","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में बदमाश को गोली लगी
विज्ञापन
छपार पुलिस के साथ मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, गोली लगी
छपार (मुजफ्फरनगर)। छपार पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को दबोचा है। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया।
छपार इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि शुक्रवार देर रात को रामपुर चौराहे पर चौकी प्रभारी रविंद्र कसाना के साथ वो चेकिंग कर रहे थे। बाइक सवार दो लोग आए, जिन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी एक साइड से होकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक सवार बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने रई-रामपुर मार्ग पर घेराबंदी की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पैर में गोली लगने से गिर गया। बाइक गिरने से उसका दूसरा साथी जंगल में भाग गया। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से बाइक, एक तमंचा, कारतूस के अलावा करीब 40 हजार रुपये भी मिले। पूछताछ करने पर बदमाश ने अपना नाम अरुण निवासी गांव टिटौड़ा थाना खतौली बताया। इंस्पेक्टर पवन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अरुण पर खतौली, मंगलौर,थानाभवन में करीब दस मुकदमे है। वह रेप के एक मामले में सात साल की सजा भी काट चुका है। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। फरार हुए दूसरे बदमाश का नाम सतेंद्र बताया गया है। पुलिस उसे तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।