{"_id":"5e711e358ebc3ea4a00f0938","slug":"crook-arrested-in-encounter-partner-absconding-muzaffarnagar-news-mrt4741044135","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में घायल बदमाश हत्थे चढ़ा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में घायल बदमाश हत्थे चढ़ा, साथी फरार
विज्ञापन
मुठभेड़ में बदमाश हत्थे चढ़ा, साथी फरार
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने निरधना खुसरोपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान सहारनपुर के बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की गोली से आरोपी घायल हो गया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, तमंचा बरामद हुए हैं। बदमाश पर विभिन्न थानों में करीब 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया।
मंगलवार दोपहर बाद निरधना-खुसरोपुर रजबहे पर दधेडू चौकी प्रभारी राजकुमार सिंह और कुटेसरा चौकी प्रभारी शिव कुमार चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान दो संदिग्ध युवक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर फायर करना शुरू कर दिया। पुलिस ने भी जवाब में फायरिंग की। एक युवक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर सीएचसी भिजवाया। उसने अपना नाम पवन पुत्र सतीश, निवासी कुरड़ी खेड़ा थाना बिहारीगढ़, जिला सहारनपुर बताया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, अवैध तमंचा, आठ कारतूस तीन बरामद किए हैं। फरार साथी भी सहारनपुर जनपद के थाना नांगल के पावड़ी निवासी आसु उर्फ आस मोहम्मद था। एसओ सूबे सिंह यादव ने बताया कि बदमाश क्षेत्र में लूटपाट की वारदात करने की फिराक में थे। पकड़े गए अपराधी पर सहारनपुर जिले में दर्जन भर मुकदमे दर्ज हैं।