{"_id":"5b1ecc994f1c1bb26e8b7821","slug":"youth-murder-in-bhatouda-village","type":"story","status":"publish","title_hn":"भटौड़ा गांव में युवक की हत्या, खेत में मिली लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भटौड़ा गांव में युवक की हत्या, खेत में मिली लाश
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिखेड़ा के गांव भटौड़ा में खेत की जुताई करने युवक की हत्या कर दी गई। तलाशने पर नलकूप के पास ईख के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। शरीर, गर्दन और चेहरे पर चोट के निशान मिले। मृतक के भाई ने गांव के पूर्व प्रधान और उसके दो बेटों समेत चार के खिलाफ हत्या में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
हत्या का कारण चुनावी रंजिश बताई गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। एसपी सिटी ओमवीर सिंह और सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने भी मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भटौड़ा निवासी किसान अनार सिंह का बेटा अमित उर्फ मोनू (19) रविवार दोपहर अपने खेत पर जुताई करने गया था। शाम तक वह घर वापस नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की, मगर काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
सिखेड़ा इंस्पेक्टर विक्रम सिंह पुलिस के साथ मौके गए और तलाश की। खेत पर बैल और बुग्गी मिले, मगर अमित का पता नहीं लग सका। सोमवार सुबह ग्रामीण और परिजन फिर से जंगल में उसकी तलाश में लगे। तलाशने पर अमित का शव उसकी नलकूप से करीब तीस मीटर दूर गन्ने के खेत में पड़ा मिला।
शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच की। उसकी गर्दन, शरीर और चेहरे पर चोट के निशान थे। बाद में पुलिस ने शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अमित के भाई विजय ने पूर्व प्रधान जयकार सिंह पुत्र मंगलू उसके दो बेटों रवि और आशु तथा प्रेम सिंह पुत्र भूप सिंह के विरुद्ध हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया। एसपी सिटी ओमवीर सिंह और सीओ नई मंडी योगेंद्र सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली। पुलिस को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।
चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप
सिखेड़ा। मृतक के भाई विजय ने पूर्व प्रधान जयकार सिंह उसके बेटों आदि के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बताई गई है। बताया कि अमित का ताऊ सेठपाल भी पूर्व प्रधान था। प्रधान के चुनाव को लेकर उनकी और जयकार सिंह के साथ रंजिश चल रही है।
करीब बीस दिन पहले अमित की पूर्व प्रधान के बेटों रवि व आशु के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसमें उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने नामजद आशु को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। उधर, मृतक अमित सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष इलम सिंह गुर्जर की पत्नी का सगा भतीजा बताया गया है। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
काली नदी में बंद बोरी में मिली लाश अफशा की थी
मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र में दो माह पहले पांच अप्रैल को काली नदी में बंद बोरी में मिली लाश न्याजूपुरा की युवती अफशा की थी। सोमवार को मृतका के पिता नूर अहमद ने कोतवाली पहुंच कर फोटो और कपड़ों से मृतका की पहचान अपनी बेटी के रूप में की।
मृतका की पहचान होने पर पुलिस ने जांच की कार्रवाई तेज कर दी है। उल्लेखनीय है कि पहले शव की शनाख्त भंडूर निवासी नाजरीन के रूप में की गई थी, जो 24 मार्च से लापता थी। नाजरीन के जिंदा मिल जाने के बाद मर्डर की जांच शहर कोतवाली को सौंप दी गई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र में काली नदी में पांच अप्रैल को बोरी में बंद एक युवती की लाश पड़ी मिली थी। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया था। छह अप्रैल को सिखेड़ा थाना क्षेत्र के भंडूर निवासी कुछ लोगों ने शहर कोतवाली पहुंचकर शव की शनाख्त अपनी बेटी नाजरीन के रूप में की थी।
नाजरीन 24 मार्च से लापता थी। पुलिस ने शव नाजरीन के परिजनों को सौंप दिया था। बाद में नाजरीन को पुलिस ने जयपुर से उसके प्रेमी के साथ बरामद कर लिया था। मामले की जांच दोबारा शहर कोतवाली में पहुंच गई थी। मर्डर केस पुलिस के लिए अनसुलझी पहेली बना था। सोमवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के न्याजूपुरा निवासी नूर अहमद शहर ने कोतवाली पहुंच कर बोरी में मिली शव की पहचान अपनी बेटी अफशा के रूप में की।
उसने पुलिस को बताया कि बेटी घर से फरार हो गई थी, जिसके बाद उसका शव मिला था। वह इससे पहले भी वह दो बार घर से फरार हो चुकी थी। लोकलाज के चलते उसने बेटी के शव की शनाख्त नहीं की थी, जबकि उसने शव को पहचान लिया था। पिता नूर अहमद ने पुलिस ने बेटी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि मृतका की पहचान हो गई है, अब पुलिस जल्द हत्याकांड का खुलासा कर देगी।