फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Young girl jumps in Ganganahar

गंगनहर में युवती ने छलांग लगाई  

Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 07 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young girl jumps in Ganganahar
गंगनहर - फोटो : AmarUjala
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में घर से भागकर दुनिया बसाने की प्रेमी युगल की हसरत धरी रह गईं। युवक के कहने पर युवती दिल्ली स्टेशन पर पहुंच गई। इसी बीच युवक के परिजनों को भनक लग गई। 
विज्ञापन

परिजनों ने युवती के घरवालों को पूरी कहानी बता दी। परिजन युवक को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे और युवती को पकड़कर घर ला रहे थे। रास्ते में खतौली गंगनहर पर युवती ने बहाने से गाड़ी रुकवाई और नहर में छलांग लगा दी। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। पुलिस को ऑनरकिलिंग की सूचना मिली। पुलिस युवती के चाचा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन

 

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती का गांव के ही युवक से काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस के मुताबिक प्रेमी ने घर से भागने के लिए उसे दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिलने के लिए कहा था। युवती बुधवार रात घर से भागकर दिल्ली पहुंच गई। प्रेमी भी रात के समय दिल्ली जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन इसकी भनक युवक के परिजनों को लग गई। बखेड़ा खड़ा हो, इससे पहले ही रात में युवक के परिजनों ने यह बात युवती के घर जाकर बता दी। देर रात ही युवती के परिजन प्रेमी युवक को साथ लेकर दिल्ली पहुंच गए। रेलवे स्टेशन पर युवक से फोन कराकर युवती को पास बुलाया गया। युवती युवक के साथ शादी करने की जिद पर अड़ी थी। परिजन उसे निकाह कराने का भरोसा दिलाकर कार में लेकर घर के लिए चल दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार सुबह तड़के पांच बजे जब ये लोग खतौली क्षेत्र में सराय गंगनहर पुल के पास पहुंचे। युवती बहाना बनाकर कार से उतर गई। युवती कार से उतरी और गंगनहर में छलांग लगा दी। युवती के गंगनहर में कूदने पर परिजन अवाक रह गए। परिजनों ने गंगनहर में युवती को काफी तलाश किया, लेकिन वह नहीं मिली। इसी बीच किसी ने पुलिस को ऑनरकिलिंग की सूचना दे दी। पुलिस ने युवती के चाचा को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। साथ ही गोताखोरों को बुलाकर नहर में युवती की तलाश कराई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया। पुलिस ने कार ड्राइवर दिल्ली निवासी सलविंदर से भी पूछताछ की। ड्राइवर ने भी लिखकर दिया कि युवती गंगनहर में छलांग लगाई है। पुलिस को इस मामले की कोई तहरीर नहीं दी गई है। युवती के चाचा और ड्राइवर को छोड़ दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed