फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   women self-immolation

महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास

Tue, 25 Aug 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 25 Aug 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
women self-immolation
मुजफ्फरनगर। भोपा पुल के नीचे डाले जा रहे कूड़े के विरोध में धानक बस्ती की एक महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने का प्रयास किया। लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया। कूड़े के विरोध में बस्ती की महिलाएं धरनारत हैं। उन्होंने पालिका के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन



भोपा ओवरब्रिज के नीचे धानक बस्ती के पास नगर पालिका की ओर से कूड़ा डाला जाता है। बस्ती की महिलाएं इसका कई दिनों से लगातार विरोध करती आ रही हैं और दो दिन से यहां धरना दे रही हैं। नगर पालिका के सफाई कर्मियों को कूड़ा डालने से रोक रही है।
विज्ञापन


 महिलाओं का कहना है कि कूड़ा डालने से संक्रामक  रोग फैल रहे है। सोमवार सुबह भी महिलाएं यहां धरना देकर बैठ गई थीं। इसी दौरान नगर पालिका के सफाई कर्मी यहां कूड़ा डालने आए तो उन्हें रोक दिया गया। इसी दौरान महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कुछ देर बाद एक सफाई कर्मी ने यहां पर कूड़ा डाल दिया, जिसे लेकर संतोष नामक महिला की उससे खूब कहासुनी हुई। गुस्से में महिला ने अपने ऊपर मिट्टी तेल छिड़ककर आत्मदाह करने का प्रयास किया, जिससे वहां पर अफरातफरी मच गई। मुहल्ले के लोगों और अन्य महिलाओं ने उसे समझा-बुझाकर शांत किया।


आश्वासन दिया कि आंदोलन के तहत यहां से कूड़ा डलवाना बंद कराया जाएगा। धरने में सीमा देवी, सत्यवीरी, नीलम, लीला, वसीरो देवी आदि शामिल रही। उधर, नई मंडी पुलिस ने ऐसी कोई जानकारी होने से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed