फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Woman killed in Salempur

युवती की हत्या कर शव गेहूं के खेत में फेंका  

Fri, 24 Feb 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 24 Feb 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in Salempur
demo pic - फोटो : अमर उजाला
एक युवती की हत्या कर उसका शव शहर कोतवाली के सलेमपुर गांव में गेहूं के खेत में फेंक दिया गया। जंगल में युवती के शव पड़ा होने का पता चलने पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। सूचना पर एसपी सिटी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी की। घंटों बाद भी शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी पर रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।       
विज्ञापन


शहर कोतवाली के चरथावल मार्ग पर सलेमपुर के जंगल में गेहूं के खेत में करीब 30 वर्षीय युवती का शव पड़ा होने की सूचना बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को मिली। महिला के शव की सूचना पर पुलिस में अफरातफरी मच गई। गेहूं के खेत में अस्त-व्यस्त हालत में युवती का शव था। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और शव के बारे में आसपास के लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


घंटों बाद भी लोग शव की शिनाख्त नहीं कर पाए। पुलिस को आशंका है कि कहीं बाहर युवती की हत्या करने के बाद शव को सलेमपुर जंगल में फेंका गया है। युवती के शरीर पर चोट के निशान नहीं है। पुलिस के अनुसार मुंह दबाकर युवती की हत्या की गई है। कपड़े अस्त-व्यस्त होने के चलते दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे मोर्चरी पर रखवा दिया है। पुलिस युवती के बारे में जानकारी करने के प्रयास में जुटी है।        
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। युवती की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। -राजेश कुमार सिंह, एसपी सिटी, मुजफ्फरनगर।      
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed