फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Witness arrived shoot

‘कोर्ट में गवाही देने पहुंचे तो गोली मार देंगे’

Mon, 27 Feb 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 27 Feb 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
Witness arrived shoot
धमकी मिलने के बाद डरे सहमे मृतक के बहनोई और बहन। - फोटो : अमर उजाला
खतौली में भाई की हत्या के मुकदमे की वादी बहन और गवाह को सरेआम बाजार में बाइक सवार नामजद हत्यारोपियों ने जान से मारने की धमकी दी है। आरोपियों ने धमकी दी कि यदि सात मार्च को कोर्ट में उनके खिलाफ गवाही देने पहुंचे तो वे गोली मारकर हत्या कर देंगे। धमकी देने के बाद आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


शेखपुरा निवासी जहारा खान के भाई बबलू की 27 मई 2016 को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। बबलू का शव मीरापुर क्षेत्र के गांव संभलहेड़ा की गंगनहर में स्कूटर में बंधा पुलिस ने बरामद किया था। जहारा खान ने अपने भाई की हत्या करने में भूड़ निवासी सलीम और गांव मोहद्दीनपुर निवासी शराफत समेत चार लोगों को नामजद कराया था। नामजद हत्यारोपी शराफत को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जो अब जमानत पर जेल से छूटकर बाहर आ गया है। 
विज्ञापन


हत्या के मुकदमे में वादी बहन जहारा खान है और जीजा मोहल्ला लाल मोहम्मद निवासी बदरखान गवाह है। रविवार दोपहर को जहारा खान और बदरखान होली चौक पर गैस एजेंसी के वैंडर से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान बाइक पर नामजद हत्यारोपी सलीम और शराफत इनके पास आकर रुके। आरोप है कि उन्होंने जहारा और बदर खान से कहा कि अगर वे सात मार्च को कोर्ट में गवाही देने गए तो उनकी गोली मारकर हत्या कर दी जाएगी। धमकी देने के बाद आरोपी बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ितों ने 100 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपियों को तलाश किया, मगर वे हाथ नहीं लग सके। पीड़िता ने पुलिस को हत्या की धमकी देने की तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed