{"_id":"6193beb8f5477e26a35e5bd6","slug":"up-crime-news-a-salesman-shot-dead-on-delhi-dehradun-highway-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"सनसनीखेज वारदात: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंचे मंत्री कपिल देव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सनसनीखेज वारदात: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर सेल्समैन की गोली मारकर हत्या, मौके पर पहुंचे मंत्री कपिल देव
Tue, 16 Nov 2021 07:52 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 16 Nov 2021 07:52 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कई घंटे तक शव हाईवे पर पड़ा रहा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुज़फ्फरनगर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर छपार के पास सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद कई घंटे तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं परिजनों ने पोस्टमार्टम पहुंचकर शिनाख्त की।
विज्ञापन
शहर की लद्दावाला निवासी सेल्समैन अर्पित गोयल (23) अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार होकर छपार क्षेत्र के गांव बसेड़ा गया था। बसेड़ा से लौटते वक्त जय भारत इंटर कॉलेज के पास हमलावरों ने सेल्समैन की चार गोली मारकर हत्या कर दी। काफी देर तक शव हाईवे पर पड़ा रहा।
विज्ञापन
वहीं राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। करीब एक घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक की शिनाख्त अर्पित गोयल के रूप में की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: सामने आया बड़ा खेल: अफसरों ने खूब भरी जेब, पोल खुली तो अधिकारियों में मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें
उधर, कौशल विकास राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल भी मोर्चरी पहुंच गए और पीड़ित परिवार से प्रकरण की जानकारी ली। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक के पिता अपने मोहल्ले में डॉक्टर भी हैं। वारदात की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।
यह भी पढ़ें: कबाड़ियों के बड़े कारनामे: आखिर खुल गए अहम राज, पुलिस ने तीन आरोपियों को रंगेहाथ दबोचा, देखिए तस्वीरें