फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Uncle shot shot in Chawli

सहावली में चाचा की गोली मारकर हत्या

Tue, 25 Dec 2018 12:05 AM IST
Deepak Sharma मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Published by: Deepak Sharma Updated Tue, 25 Dec 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uncle shot shot in Chawli
muder - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर। गांव सहावली में सोमवार सुबह भतीजे ने चाचा की लाइसेंसी बंदूक से गोलियां मारकर हत्या कर दी। हत्यारोपी ने बड़े भाई के साथ हुए मामूली विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त बंदूक भी बरामद कर ली है। चचेरे भाई ने आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गांव सहावली निवासी ओमपाल सिंह (60) सोमवार सुबह करीब 8.30 बजे खेतों में घूमने के बाद घर लौट रहे थे। गांव में स्थित रविदास मंदिर के निकट वहां पहले से लाइसेंसी बंदूक लेकर खड़े उनके भतीजे विपिन उर्फ कालू उर्फ चेयरमैन पुत्र सतपाल ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि पहले तो विपिन से ओमपाल सिंह की कुछ कहासुनी हुई, जिसके बाद विपिन ने बंदूक से उन पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


दो गोलियां लगने से ओमपाल सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद हत्यारोपी विपिन मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंचे परिजन ओमपाल सिंह को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। दिन निकलते ही हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी सिटी ओमवीर सिंह, सीओ मंडी योगेंद्र सिंह व नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में ओमपाल सिंह के बेटे दीपक ने विपिन उर्फ कालू के खिलाफ नामजद तहरीर देकर बताया कि रविवार शाम उसके पिता की विपिन के भाई पिंटू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि उसी समय विपिन ने ओमपाल को जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन उन्होंने उसे गंभीरता से नहीं लिया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए  आरोपी विपिन को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली। हत्यारोपी से पूछताछ कर उसे जेल भेजने की कवायद की जा रही है।

वृद्ध की हत्या कर लाश फेंकी
शाहपुर। चरथावल के मोहल्ला मुर्दापट्टी निवासी वृद्ध किसान की रविवार देर रात धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। उसकी लाश क्षेत्र के गांव निरमाना में हरसौली मार्ग स्थित रजबहे के पास पड़ी मिली, जिसकी पहचान मिटाने के लिए चेहरे व सिर को भारी वस्तु से कुचला गया था। शव के पास से मिले आधार कार्ड व मोबाइल के जरिए उसकी पहचान हुई। वृद्ध रविवार शाम से लापता था, जिसकी परिजन तलाश कर रहे थे।

गांव निरमाना के हरसौली मार्ग स्थित रजबहे के पास सोमवार सुबह एक वृद्ध की लाश पड़ी मिली। खेतों की तरफ घूमने जाने वाले कुछ ग्रामीणों ने लाश की सूचना गांव में दी, जिससे सनसनी फैल गई। लाश के चेहरे व बाकी शरीर पर धारदार हथियारों से हमला करने के निशान थे, जिसके अलावा उसके सिर व चेहरे को भी किसी भारी वस्तु से कुचला गया था।


लाश की सूचना पर इंस्पेक्टर यशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और उसकी शनाख्त कराने का प्रयास किया। मृतक के कपड़ों से उसका मोबाइल व आधार कार्ड बरामद हुए, जिनके आधार पर उसकी पहचान चरथावल कसबे के मोहल्ला मुर्दा पट्टी निवासी बसारत उर्फ कल्लू (60) पुत्र शमसूदीन के रूप में हुई, जिसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई। सूचना पर एसपी देहात आलोक शर्मा व सीओ बुढ़ाना हरिराम यादव मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की। इंस्पेक्टर यशपाल सिंह ने बताया कि वृद्ध पर धारदार हथियारों से हमला करने के बाद सिर को कुचला गया है। घटनास्थल पर खून अथवा कोई ओर निशान नहीं मिलने से साफ है कि उसकी हत्या कहीं और कर लाश को वहां लाकर फेंका गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed