फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two teenage girls with rape

दो किशोरियों के साथ गैंगरेप 

Thu, 15 Sep 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 15 Sep 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
Two teenage girls with rape
rape
मोरना के ककरौली थाने के एक गांव में दो किशोरियों के साथ चार युवकों ने तमंचे के बल पर गैंगरेप किया। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन फरार हो गए। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में तनाव फैल गया।  पीड़ित परिवार ने पुलिस को मामले में तहरीर दी है। 
विज्ञापन


घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। ककरौली थाने के एक गांव में दो सहेली किशोरियां गांव के पास जंगल में गई हुई थीं। इसी दौरान चार युवक वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर दोनों किशोरियों से गैंगरेप किया। आरोपियों ने किसी को घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। किशोरियों ने शोर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया, जबकि तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन


आरोपियों के दूसरे समुदाय से जुड़े होने की वजह से गांव में रोष फैल गया। एक आरोपी शाहपुर क्षेत्र का निवासी है, वह अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर ककरौली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। थानेदार ने आला अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।  देर रात पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। एसएसपी दीपक कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed