{"_id":"6ac6a622d1f8ad744901e375","slug":"40-year-old-man-dies-after-being-hit-by-a-stray-cow-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-158293-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बेसहारा गाय की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बेसहारा गाय की टक्कर से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत
विज्ञापन
भिवानी। लक्ष्मी लाइन में बुधवार सुबह घर के बाहर खड़े 40 वर्षीय विजय कुमार को बेसहारा गाय ने टक्कर मार दी और सींगों पर उठाकर दो-तीन बार पटक दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विजय कुमार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर के बाहर खड़े थे। पीछे से आई गाय ने उन्हें टक्कर मारी तो वह पीछे मुड़े इसी दौरान गाय ने उन्हें सींगों पर उठाकर जमीन पर पटक दिया। आसपास के लोगों ने डंडे से गाय को भगाया और बेसुध विजय को अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना पुलिस के अंतर्गत बीटीएम पुलिस चौकी के जांच अधिकारी जयवीर ने बताया कि मृतक के पिता निर्भय के बयान दर्ज किए गए हैं। इत्तफाकिया मौत के मामले में कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
दो बच्चों के पिता थे विजय
विजय के पिता निर्भय ने बताया कि उनके बेटे मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह दो बेटों के पिता थे जिनमें बड़े की उम्र 14 और छोटे की 12 साल है। निर्भय ने बताया कि क्षेत्र में बेसहारा पशुओं के कारण पहले भी कई लोग चोटिल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बेसहारा गाय ने उनके बेटे की जान ले ली।