{"_id":"6ac6a945284a1ab7ac04b1f1","slug":"two-arrested-for-plotting-a-theft-orai-news-c-224-1-ori1005-150831-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चोरी की साजिश रचते दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चोरी की साजिश रचते दो गिरफ्तार
विज्ञापन
फोटो-20 पुलिस गिरफ्त में खड़े आरोपी। स्रोत पुलिस
कोंच/पहाड़गांव। चोरी की वारदात को अंजाम देने की साजिश रच रहे दो बदमाशों को कैलिया थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से तमंचा-कारतूस के अलावा चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष कैलिया अवनीश कुमार पटेल के नेतृत्व में दरोगा रूपेंद्र पाल सिंह, अजय पाल सिंह पुलिस बल के साथ मंगलवार की रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान पीपरी नहर पुलिया के पास पुलिस ने संदिग्ध हालात में खड़े मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के कुरैचा गांव निवासी करन परिहार व झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के किंचवारा खुर्द निवासी अजय राजपूत को पकड़ लिया। जामातलाशी में दोनों के पास से एक तमंचा, दो कारतूस, सब्बल, प्लास, पेचकस, आरी, ब्लेड, पाइप और चाबी का गुच्छा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक आरोपी चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। दोनों के खिलाफ धारा संबंधित के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष अवनीश पटेल ने बताया कि गिरफ्तार करन परिहार के खिलाफ मऊरानीपुर थाने में हत्या, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी, चोरी, लूट और मारपीट समेत विभिन्न मामलों के नौ मुकदमे दर्ज हैं। इनमें दो मामलों में गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है। वहीं अजय राजपूत के खिलाफ बबीना और प्रेमनगर थाना झांसी में पॉक्सो एक्ट, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में चार मुकदमे दर्ज हैं।