फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gorakshak Dal office-bearer threatened with murder using an AK-47.

Meerut News: गोरक्षक दल पदाधिकारी को एके-47 से हत्या की धमकी

Thu, 08 Oct 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Gorakshak Dal office-bearer threatened with murder using an AK-47.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। टीपी नगर थाना क्षेत्र के साबुन गोदाम निवासी गोरक्षक दल पदाधिकारी शुभम सिंघल को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें दो अज्ञात नंबरों से फोन कर एके-47 से गोली मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने शुभम के गोरक्षा से जुड़े कार्यों का विरोध किया।

पीड़ित के अनुसार, 30 सितंबर को पहली कॉल आई, जिसमें उन्हें गोरक्षा से दूर रहने को कहा गया। 3 अक्तूबर को दोबारा कॉल कर गाली-गलौज की गई और एक सप्ताह में हत्या की धमकी दी गई। लगातार धमकियों से शुभम और उनका परिवार दहशत में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने धमकी देने वाले नंबरों की कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) निकलवाई, जो फिलहाल बंद आ रहे हैं। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों और सर्विलांस की मदद से आरोपी की पहचान कर रही है। सीओ ब्रह्मपुरी राम प्रकाश ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed