{"_id":"3ed56823b932e50063f79431052d9c2c","slug":"two-killed-in-accidents-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो लोगों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसों में दो लोगों की मौत
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 20 Oct 2015 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरकाजी। सोमवार तड़के पुरकाजी बाईपास पर आ रहे दो ट्रकों की टक्कर होने से ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना रविवार तड़के करीब चार बजे की है। गाजियाबाद निवासी 42 वर्षीय राम सिंह पुत्र राम केवल मौर्य अपने ट्रक को लेकर हरिद्वार से मेरठ जा रहा था। पुरकाजी बाईपास पर सामने से आ रहे ट्रक से उसके ट्रक की टक्कर हो गई, इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने चालक के परिजनों को घटना की सूचना दी, तो परिजन भी पुरकाजी पहुंचे। पुलिस ने मृतक के भाई साधु शरण मौर्य की तहरीर पर ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से युवक की गई जान
मुजफ्फरनगर। बाईपास पर कार की टक्कर लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।
कूकड़ा निवासी गुलसनव्वर पुत्र नदीम सोमवार दोपहर बाईपास से पैदल कहीं जा रहा था कि मारुति शोरूम के पास पीछे से आई कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में कूकड़ा की आईडी मिलने पर उसकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम के लिए भिजवाया।
मारपीट ः जनकपुरी निवासी मुलकराज ने सिविल लाइन थाने में तहरीर देकर बताया कि नामजद आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके परिजनों के साथ मारपीट की। आरोप है कि वे घर में रखे 50 हजार रुपये भी ले गए।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।