फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two gangsters of interstate gangs

अंतरराज्यीय गिरोह के दो बदमाश दबोचे, चोरी और लूट के दस वाहन बरामद 

Mon, 08 Jan 2018 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 08 Jan 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two gangsters of interstate gangs
छपार पुलिस की पकड़ में आए बदमाश। - फोटो : अमर उजाला
छपार पुलिस ने अंतरराज्यीय वाहन लूट और चोर गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से छह बाइक, एक स्कूटी और तीन कार बरामद की, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। छपार थाने पर प्रेस वार्ता में एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को छपार पुलिस रामपुर चौराहे पर संदिग्ध वाहनों और वांछितों की तलाश में चेकिंग अभियान चला रही थी।
विज्ञापन


उसी दौरान सूचना मिली कि रोहाना की ओर से एक बाइक पर तीन बदमाश आ रहे हैं, जो बहुत शातिर किस्म के वाहन चोर हैं, जिस पर पुलिस ने घेराबंदी की। कुछ ही देर में तीनों लोग बाइक पर आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा करते ही पीछे बैठा व्यक्ति कूदकर भाग गया। बाकी दोनों से बाइक के कागजात दिखाने को कहा तो कोई कागज नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछताछ करने पर उक्त बाइक खतौली से चोरी करना बताया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मनोज कुमार निवासी गांधी कालोनी और शानू पुत्र जफर निवासी खालापार बताया। एसपी सिटी ने बताया कि मनोज कुमार शातिर बदमाश है। उस पर दिल्ली में भी आधा दर्जन से अधिक मुकदमे वाहन चोरी और लूट के दर्ज हैं। यहां भी कई मुकदमे में दर्ज हैं। शानू भी शहर कोतवाली क्षेत्र का शातिर वाहन चोर है। उस पर भी अनेक मुकदमा वाहन चोरी के दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरार आरोपी अशरफ भी खालापार कोतवाली नगर का रहने वाला है। उसकी तलाश जारी है। एसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। इनकी निशानदेही पर हाईवे स्थित मां की रसोई ढाबा के सामने एक बंद प्लाट से चोरी और लूटी हुई छह बाइक, एक स्कूटी और तीन कार बरामद की है। बरामदगी में थानाध्यक्ष आदेश त्यागी, दरोगा सतेंद्र नागर, केपी सिंह, सिपाही रोहित कुमार, गुरुदत्त त्यागी, क्राइम ब्रांच के कुलवंत मलिक, दीपक कुमार, हरविंदर, जोगेंद्र कुमार, चालक सुशील कुमार शामिल रहे। 

नईमंडी में चार बदमाश दबोचे 
मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध असलहा और चोरी की दो बाइक बरामद की है। ये बदमाश लूटपाट की नीयत से घूम रहे थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी का चालान कर जेल भेज दिया है। 

नई मंडी इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि एसआई करन नागर, अजय कुमार, जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ शनिवार रात एटूजेड रोड पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार चार युवक आते दिखाई दिए, जो पुलिस के रोकने पर बाइकों को छोड़ भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर चारों का दबोच लिया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस, दो छुरी बरामद हुई। बरामद हुई दोनों बाइक भी चोरी की थी।

कोतवाली लाकर की गई पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम जहागीर पुत्र ताहिर हसन निवासी शेर नगर, नदीम पुत्र शाहबुद्दीन, शाहिद पुत्र मुर्तजा, बाबर पुत्र इकबाल निवासीगण तालडा बताए। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए सभी बदमाश शातिर किस्म के हैं, जो रात में यहां लूटपाट के उद्देश्य से घूम रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर जेल भेज दिया है। 

15 पेटी अवैध शराब पकड़ी 
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने नसीरपुर रोड पर गश्त के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद की, जबकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। इंस्पेक्टर नई मंडी कुशलपाल सिंह ने बताया कि गांधी कालोनी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार चीमा ने पुलिस बल के साथ गश्त एवं चेकिंग के दौरान नसीरपुर रोड से यह शराब बरामद की।


शराब तस्कर विकास शर्मा पुत्र नेत्रपाल शर्मा निवासी सरवट फरार हो गया। वह कार से 15 पेटी शराब लेकर जा रहा था, जो चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर कार छोड़कर भाग गया। कार से 15 पेटी शराब, दो कैन अपमिश्रित शराब, तीन लीटर कच्ची शराब और दो किलो यूरिया बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed