{"_id":"5aad5cf14f1c1bbf088b5d3a","slug":"two-arrested-for-stealing-medicines-from-truck","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक से दवाइयां चोरी करने वाले दो पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक से दवाइयां चोरी करने वाले दो पकड़े
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर।
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। पुलिस ने हाईवे पर ट्रक से 50 हजार की दवाइयां चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों का गैंग रात के समय हाईवे पर ट्रकों से माल चोरी करता है। इनके कब्जे से पुलिस ने 35 हजार की कीमत की दवाइयों के दो कार्टून बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने पत्रकार वार्ता में बताया कि 14 फरवरी की रात को हाईवे पर भंगेला के पास खड़े ट्रक से बदमाशों के गैंग ने तिरपाल काटकर उसके अंदर से करीब 50 हजार की सिपला कंपनी की दवाइयां चोरी कर ली थीं। ट्रक मालिक सहारनपुर निवासी सरदार अमनप्रीत सिंह पुत्र प्रकाश सिंह ने थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने शनिवार सुबह जानसठ रोड से ट्रक से दवाइयां चोरी करने वाले दो बदमाशों को पकड़ लिया।
बदमाश चोरी की दवाइयों को बेचने के लिए जा रहे थे। पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम मेरठ के थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला रसीदनगर निवासी हनीफ पुत्र हमीद व थाना लिसाड़ी गेट के मोहल्ला तारापुरी निवासी सरताज पुत्र सरफराज बताए हैं। पुलिस ने इन बदमाशों के कब्जे से चोरी की करीब 35 हजार की सिपाल कंपनी की दवाइयां बरामद की है। पुलिस ने चोरी के मामले में लोनी निवासी आसिफ पुत्र बाबू को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कब्जे से भी 15 हजार की दवाइयां बरामद हुई थी। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
ट्रक मालिक ने रंगेहाथ पकड़ा था बदमाश
खतौली। इंस्पेक्टर अंबिका प्रसाद भारद्वाज ने बताया कि मालिक सरदार अमनप्रीत सिंह ने ट्रक से माल चोरी करते हुए जेल में बंद बदमाश आसिफ को रंगेहाथ पकड़ लिया था। मालिक ट्रक के अंदर छुपकर बैठ गया था। रात के समय बदमाश आसिफ ने जैसे ही ट्रक की तिरपाल काटी और माल नीचे फेंकना शुरू किया तो उसको सरदार अमनप्रीत सिंह ने रंगेहाथ पकड़ लिया था।