फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tulsipur village clash

तुलसीपुर गांव में संघर्ष

Mon, 28 Mar 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खतौली। पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडे और धारदार हथियार चल गए। पथराव और फायरिंग से गांव में अफरातफरी मच गई। जिसमें दोनों पक्षों की ओर से आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है।
विज्ञापन

 

गांव तुलसीपुर में प्रवीण उर्फ रावण पुत्र सुरेंद्र और राजीव पुत्र जयपाल पक्षों के बीच खंभा डालने को लेकर विवाद चला रहा है। दोनों पक्षों के बीच पूर्व में भी कहासुनी हो चुकी है। रविवार को दोनों पक्षों के बीच दोबारा से उसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद       दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए।

विज्ञापन

 

देखते ही देखते ही उनमें धारदार हथियार चल पड़े। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के मकान पर हमला बोलकर पथराव और फायरिंग करनी शुरू कर दी। दोनों पक्षों के बीच करीब 10 मिनट तक संघर्ष हुआ। जिसमें एक पक्ष की ओर से राजीव के अलावा भंवर सिंह और धनपाल पुत्रगण श्याम सिंह, अंकित, गौरव, कंवरपाल, पंकज पुत्र भंवर सिंह और दूसरे पक्ष से नरेंद्र पुत्र काले, मनोज पुत्र सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

सूचना पर पुलिस करीब आधा घंटे बाद गांव में पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली। परिजन घायलों लेकर थाने मेें पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल मनोज और नरेंद्र सहित चार को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच तनाव व्याप्त है। इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के लोग एक दूसरे की गलती निकाल रहे हैं। दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed