फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thieves broke into the strong room of SBI

एसबीआई के स्ट्रांग रूम में घुसे चोर

Sat, 27 Feb 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 27 Feb 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thieves broke into the strong room of SBI
तितावी। लालूखेड़ी पुलिस चौकी के ठीक सामने एसबीआई ब्रांच की दीवार तोड़कर बदमाश घुस गए। स्ट्रांग रूम काटने लगे। स्कूल के चौकीदारों के शोर मचाने पर बदमाश भाग गये। सुबह बैंक अफसरों ने पुलिस के साथ छानबीन की।
विज्ञापन


तितावी थानाक्षेत्र के अंतर्गत लालूखेड़ी बस स्टैंड पर पुलिस चौकी के सामने भारतीय स्टेट बैंक की शाखा है। बीती रात बदमाश बैंक के पीछे से दीवार फाड़कर अंदर घुस गए। बैंक के स्ट्रांग रूम के लॉक को काटकर कैश निकालने की कोशिश में जुट गए।
विज्ञापन


इस दौरान बैंक के पीछे किसान इंटर कॉलेज में चौकीदारों ने आहट सुनकर शोर मचाया। जिससे बदमाश अपनी दो चादर, थैला और सरिया मौके पर छोड़कर भाग गए। इस बीच बैंक के सामने चौकी पर से पुलिस को चौकीदारों ने पहुंचकर जगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बदमाशों को ढूंढने की औपचारिकता पूरी की। शुक्रवार सुबह होने पर पुलिस ने बैंक के कार्यवाहक मैनेजर मुकेश बंधु को घटना की जानकारी दी। मैनेजर और कर्मचारी पहुंचे। स्ट्रांग रूम में करीब 20 लाख का कैश सुरक्षित पाया गया।


साथ ही पाया गया कि बदमाशों ने पहले ही सीसीटीवी कैमरों के तार काटकर बंद कर दिए थे। कार्यवाहक बैंक मैनेजर मुकेश बंधु ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed