{"_id":"20e654a7d28f64a3a66ba857b66af9bd","slug":"theft-of-20-million-in-the-mobile-showroom-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल शोरूम में 20 लाख की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोबाइल शोरूम में 20 लाख की चोरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। बदमाशों ने मंगलवार तड़के कोर्ट रोड स्थित एक मोबाइल शोरूम खंगाल डाला। बदमाश ताला तोड़कर करीब 20 लाख कीमत के मोबाइल ले गए।
पता चलने पर पुलिस ने छानबीन की। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज मेें एक नकाबपोश बदमाश चोरी करता हुआ दिखा है। पुलिस बदमाश की पहचान करने में जुटी हुई है।
गंगारामपुरम निवासी पराग अग्रवाल और पंचशील कॉलोनी निवासी अतुल गोयल की पार्टनरशिप में कोर्ट रोड स्थित श्रीजी इन्फोकोम रिलायंस मोबाइल स्टोर के नाम से शोरूम है। सोमवार शाम शोरूम से पराग घर लौट गए थे। मंगलवार सुबह शोरूम पर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ मिला।
विभिन्न कंपनियों के महंगे मोबाइल गायब मिले। पता चलने पर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर दरोगा राजकुमार शर्मा छानबीन करने पहुंचे। शोरूम के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकवाई गई। राजकुमार शर्मा ने बताया कि कैमरा चालू मिला।
विज्ञापन
फुटेज निकलवाने पर देखा कि करीब 15 साल का दुबला-पतला नकाबपोश किशोर शटर के एक तरफ का ताला तोड़ने के बाद शटर के नीचे से लेटकर सुबह 4:31 बजे शोरूम में दाखिल हुआ। वह सफेद पट्टी लगे तीन बैग लिए हुए था। मोबाइल पर शायद बाहर खड़े साथियों से बात की।
इसके बाद जेब से टॉर्च निकालकर मुंह में दबा ली। टॉर्च की रोशनी में शोरूम में महंगे मोबाइल चेक करके बैग में भरता चला गया। तीन बैगों में मोबाइल भरने के बाद पहले शटर के नीचे से बैग बाहर सरकाए और 4:57 बजे शटर के नीचे से लेटकर बाहर निकल गया।
शायद जल्दबाजी में कैमरे की तरफ उसका ध्यान नहीं गया। राजकुमार ने बताया कि छानबीन के लिए फुटेज सुरक्षित रख ली गई है। शोरूम मालिकों से तीन-चार दिन पहले की फुटेज भी मंगवाई गई है। बदमाश की पहचान करने की कोशिश तेज कर दी गई है। पराग अग्रवाल ने पुलिस को तहरीर देकर करीब 20 लाख की चोरी बताकर कार्रवाई की मांग की।