फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The young man took away the corpse of the murdered

युवक की हत्या कर शव उठा ले गए

Fri, 11 Sep 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 11 Sep 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
The young man took away the corpse of the murdered
खतौली। गांव पिपलहेड़ा में एक मोबाइल कंपनी के टावर परिसर में शराब पीते हुए दोस्तों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान युवकों ने साथी की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


मृतक के भाई और भतीजे पर भी गोलियां चलाईं, पर दोनों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। घटना के बाद हमलावर साथी की लाश को गाड़ी में डालकर ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस के खोखे, ब्लड और चप्पल बरामद कीं।
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड टीम ने भी घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में घंटों शव की तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

थाना दौराला क्षेत्र के गांव नंगली अज्जड़ निवासी अमित उर्फ चिल्ली (26) व मोनी पुत्र श्याम सिंह और श्याम के पौत्र सुनील को थाना खतौली क्षेत्र के गांव पिपलहेड़ा निवासी अशोक और पारुल बुधवार को घर से बुलाकर अपने गांव लेकर आए। गांव के बाहर एक मोबाइल कंपनी के टावर परिसर में चारों दोस्त बाइक से पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां गांव पिपलहेड़ा के ही रहने वाले पिंटू, सोनी व राहुल पहले से मौजूद थे। राहुल टावर पर नौकरी करता है। यहां सभी दोस्तों ने शराब पी। नशे में किसी बात को लेकर उनमें कहासुनी हो गई। इसी बीच दोस्तों ने गोली मारकर अमित की हत्या कर दी। हमलावरों ने मोनी और सुनील पर भी गोलियां चलाईं, लेकिन दोनों वहां से भाग निकले। सुनील के हाथ में छर्रे लगे हैं।

घटना बुधवार शाम करीब छह बजे की है, रात 12 बजे 100 नंबर पर हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। तुरंत ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीण मोनी और सुनील को लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। दोनों ने पुलिस को बताया कि हमलावर अमित के शव को उठाकर सफेद रंग की बोलेरो में डालकर ले गए।


पुलिस ने घटनास्थल से दो कारतूस के खोखे, अमित की चप्पल बरामद की। बृहस्पतिवार सुबह सीओ डीके मित्तल मौके पर पहुंचे और डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाकर जांच कराई। पुलिस के मुताबिक अमित एक हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed