{"_id":"6af61bed98684d3d6d0b662c","slug":"teacher-dies-under-suspicious-circumstances-in-dhanaura-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-177672-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: धनौरा में शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: धनौरा में शिक्षिका की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के एक मोहल्ले में 23 वर्षीय युवती का शव बृहस्पतिवार सुबह घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। युवती नगर के निजी स्कूल में शिक्षण कार्य करती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमरोहा से आई फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। कुछ लोगों ने हत्या कर शव लटकाने का आरोप भी लगाया है।
युवती को फंदे पर लटका देखकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उन्होंने उसे नीचे उतारकर देखा, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने पर पड़ोसी भी मौके पर पहुंच गए। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
थानाध्यक्ष बछरायूं अतवीर सिंह ने बताया कि मौत का कारण जानने के लिए शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी। प्रथमदृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। संवाद