{"_id":"5887a98d4f1c1bbd7ecf5544","slug":"the-teenager-s-body-was-found","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाम से गायब किशोरी का शव सुबह जंगल में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शाम से गायब किशोरी का शव सुबह जंगल में मिला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 25 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
किशोरी की हत्या के बाद गांव में लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहपुर के कसेरवा से सोमवार शाम से गायब किशोरी का शव प्लास्टिक के बोरे में मिलने से सनसनी फैल गयी। शव बुढ़ाना के भसाना के जंगल में गन्ने के खेत में मिला। बच्ची की गला दबाकर हत्या की गयी है। शव मिलने की सूचना पर बुढ़ाना और शाहपुर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और मौके पर हंगामा काटा। बाद में पुलिस ने ग्रामीणों को शांत कर किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
कसेरवा निवासी हुक्मदीन की दस वर्षीय पुत्री खालिदा सोमवार शाम से गायब थी । देर रात तक तलाश करने के बाद भी किशोरी का कुछ पता नहीं चल पाया। मंगलवार सुबह उसका शव बुढ़ाना के भसाना गांव के सफीपुर मार्ग पर खेत में पड़ा मिला। किशोरी के गर्दन पर निशान होने से उसकी गला दबाकर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है। कसेरवा से किशोरी के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कर दी।
सूचना पर पहुंची बुढाना और शाहपुर पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो मौके पर मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। बाद में दोनों थानों की पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतका की मां साजिदा ने गांव के ही सलाउद्दीन एवं अलीहसन पुत्रगण भागमल ,राहुल उर्फ टिड्डा पुत्र सलाउद्दीन व साउद पुत्र अलीहसन के खिलाफ अपहरण कर हत्या करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। बतातें चले कि मृतका खालिदा सोमवार शाम अपने ताऊ हजार अली के घर से अपने भाई सहारनपुर को लेने गयी थी और तभी से वह गायब हो गई थी। बालिका के पिता हुकमदीन ने सोमवार देर रात थाने में खालिदा के गायब होने की तहरीर दी थी जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी में दर्ज कर लिया था। शाहपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद राठौर ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद ही हत्या के सही कारण का पता चल पाएगा।
पुरानी रंजिश
शाहपुर। खालिदा की हत्या के मामले में एसपी देहात विनीत भटनागर और सीओ बुढ़ाना मोहनलाल शाहपुर थाने पहुंचे और घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार मामला मृतक पक्ष और नामजद आरोपियों के बीच पुरानी रंजिश है। जिसके चलते दोनों पक्षों में मुकदमे चल रहे हैं। दोनों पक्षों में दुष्कर्म और अन्य संगीन धाराओं में मामले विचाराधीन है।
ल बच गए। दीवार के निर्माण को लेकर जिस समय झगड़ा हुआ तभी कादिर राना नमाज पढ़कर पास की मस्जिद से निकले थे। झगड़े होते देख राणा बीचबचाव के लिए गए तो वहां चल रहे पथराव की चपेट में आ गए। साथ चल रहे लोगों ने किसी तरह से सांसद को पत्थर लगने से बचाया।