{"_id":"58dbff6d4f1c1b841663db7d","slug":"the-girl-s-statement-was-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती को बेहोश कर किसी और पर लगवाना चाहते थे गैंगरेप का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती को बेहोश कर किसी और पर लगवाना चाहते थे गैंगरेप का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 30 Mar 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
rape
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंसूरपुर में युवती को बेहोश कर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने के मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। उधर, पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए हैं। बुधवार को पुलिस ने हिरासत में लिए गए फुफेरे भाई के साथ आरोपियों के घरों पर दबिशें दी।
नेशनल हाईवे पर सोमवार रात सरधना क्षेत्र निवासी युवती से गैंगरेप होने का मामला पीड़िता के फुफेरे भाई ने थाने में दर्ज कराने का प्रयास किया था। देर रात पीड़ित युवती द्वारा मामले को झूठा बताने और मेडिकल रिपोर्ट में गैंगरेप की पुष्टि नहीं होने पर पुलिस ने उसके फुफेरे भाई को हिरासत में ले लिया था। बेहोशी की हालत में नई मंडी कोतवाली में मिली पीड़िता ने देर रात होश में आने के बाद पुलिस के सामने मामले के फर्जीवाड़े का खुलासा कर दिया।
युवती के मुताबिक आरोपी उसे बेहोश कर किसी और को फंसाने के लिए उसके साथ गैंगरेप करने का आरोप लगवाना चाहते थे। जिसके लिए युवती तैयार नहीं थी। उसके बयान थाने में कराने के लिए ही आरोपियों ने उसे बेहोश किया। विरोध करने पर उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने रात में ही पीड़िता के फुफेरे भाई मंगल और उसके बहनोई बाली को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर मामले का पूरी तरह से खुलासा हो गया। पुलिस ने फुफुरे भाई मंगल उसकी बहन और तीन अज्ञात कार सवारों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बुधवार को नामजद आरोपी मंगल को साथ लेकर आरोपी उसकी बहन और कार सवारों की तलाश में कई स्थानों पर दबिश दी। फिलहाल आरोपी पुलिस पकड़ से दूर हैं। उधर, पुलिस ने पीड़िता के कोर्ट में 164 के बयान दर्ज कराए हैं। पुलिस ने पीड़िता को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।