फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The boyfriend was killed for 50 thousand rupees

50 हजार रुपये के लिए प्रेमी ने ही की थी बबीता की हत्या

Thu, 02 May 2019 12:24 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Published by: Deepak Kausik Updated Thu, 02 May 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
The boyfriend was killed for 50 thousand rupees
पुलिस की गिरफ्त में आया प्रेमिका का हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
भोपा के गांव गादला में गत सप्ताह मिली गांव सिमरथी निवासी बबीता की लाश के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पूछताछ में आरोपी प्रेमी ने महिला पर किसी अन्य से बात करने का शक और उसके द्वारा दिए गए 50 हजार रुपये हड़पने को हत्या करने की वजह बताया। आरोपी के कब्जे से महिला का पर्स व हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद किया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी प्रेमी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित सभागार में बुधवार प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बबीता हत्याकांड का खुलासा किया। बताया कि 23 अप्रैल को भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला के जंगल में एक महिला की लाश मिली थी। लाश की शनाख्त अगले रोज छपार के गांव सिमरथी निवासी बबीता पत्नी जोगेंद्र के रूप में हुई थी। एसएसपी ने बताया कि जांच में बबीता हत्याकांड में उसके प्रेमी गांव कासमपुर पठेड़ी निवासी कपिल का नाम सामने आया, जिसे जटमुझेड़ा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक बबीता के पति जोगेंद्र की कुछ साल पहले हत्या कर दी गई थी, जिसे मुआवजे के रूप में मोटी रकम मिली थी। पति की मौत के बाद बबीता के कपिल से प्रेम संबंध बन गए थे। प्रेम संबंधों के चलते कपिल ने प्रेमिका बबीता से 50 हजार रुपये बतौर उधार लिए थे, जिनका कुछ समय से वह तकादा कर रही थी। वहीं, कपिल को बबीता पर किसी ओर से संबंध रखने का भी शक हो गया था, जिसके चलते उसने उसकी हत्या करने की साजिश रच डाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


21 अप्रैल को कपिल महिला को बहाने से सिमरथी से लेकर गांव गादला के जंगल में पहुंचा, जहां उसने बातचीत के दौरान चुनरी से गलाघोंट कर और फिर सिर में डंडा मारकर बबीता की हत्या कर दी। इसके बाद वह बबीता का पर्स, जिसमें 470 रुपये व एक चेन थी, लेकिन फरार हो गया था। बबीता की हत्या का खुलासा करने के साथ ही पुलिस ने उसकी निशानदेही पर बबीता का पर्स और हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद कर लिया है। एसपी देहात आलोक शर्मा और इंस्पेक्टर भोपा एमएस गिल भी मौजूद रहे।

हत्या का पश्चाताप है
मुुजफ्फरनगर। प्रेस वार्ता के दौरान हत्यारोपी कपिल ने बताया कि उसे बबीता की हत्या का पश्चाताप है। वह उसे बेहद प्रेम करता था, उसकी खातिर उसने अपनी शादी भी नहीं की, वह उसी से शादी करना चाहता था। वह पहले सच बोलती थी, मगर कुछ समय से वह कुछ बाते झूठ बोलने लगी। उसका फोन रात एक बजे भी बिजी आता था, जिसके बारे में जानकारी करने पर उसने कुछ नहीं बताया।


इसीलिए उसकी हत्या कर दी। कपिल ने बताया कि जब उसने चुनरी से उसका गला घोंटा, तो उसने उफ तक नहीं की, कहा कि वह जो चाहे कर ले, मारना चाहता है तो मार दे, लेकिन तुम्हें भी कुछ समय बाद मेरे ही पास आना होगा। कपिल ने बताया कि वह उससे बेहद प्रेम करता था, उसकी हत्या करने का अफसोस उसे अंदर से कमजोर कर रहा है। यदि पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं करती तो वह अन्य घातक कदम भी उठा सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed