फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of the youth was found hanging from tree

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Fri, 13 Nov 2015 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 13 Nov 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
The body of the youth was found hanging from tree
बुढ़ाना। कस्बे के मोहल्ला दक्षिणी भटवाड़ा निवासी बिजली मिस्त्री का शव पेड़ से लटका मिलने पर सनसनी फैल गई। युवक के हाथ बांधकर गले में फांसी का फंदा लगाकर पेड़ से लटकाया गया था। उसके शरीर पर जख्म अथवा चोट आदि का कोई निशान भी नहीं मिला। हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


मोहल्ला दक्षिणी भटवाड़ा के रहने वाले अशोक का बेटा राहुल (27) बिजली मिस्त्री था। वह अपनी पैंठ बाजार स्थित दुकान पर भी बैठता था। बुधवार को शाम करीब सात बजे राहुल दुकान से मिठाई लेने बाजार गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। बृहस्पतिवार को सुबह करीब आठ बजे बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग पर नहर की पटरी के पास स्थित कन्हैया की ट्यूबवेल पर आम के पेड़ पर राहुल का शव लटका पाया गया। उसके हाथ पेट पर रस्सी से बंधे हुए थे। गले में रस्सी का फंदा लगाकर ही उसे पेड़ से लटकाया गया था। घटनास्थल से गुजरे एक व्यक्ति की सूचना पर राहुल के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


राहुल का भाई राजकुमार, मुकेश तथा भतीजा आकाश परिजनों के साथ घटनास्थल की ओर दौड़ पडे़। घटना की सूचना मिलते ही सीओ एसपी शर्मा व इंसपेक्टर कमल सिंह यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका मुआयना किया तथा शव को पेड़ से उतरवाया। पुलिस को घटनास्थल के पास जमीन पर व्यक्ति को घसीटकर ले जाने के निशान भी दिखाई दिए। इंसपेक्टर ने बताया कि राहुल के शरीर पर किसी चोट अथवा जख्म का निशान नहीं है। पुलिस ने आत्महत्या की भी आशंका जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का यह भी मानना है कि राहुल की हत्या करने के बाद उसके शव को यहां लाकर पेड़ से लटकाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इंसपेक्टर ने बताया कि राहुल के भाई राजकुमार की ओर से घटना की सूचना की तहरीर दी गई है। शव का पोस्टमार्टम तीन चिकित्सकों के विशेष दल द्वारा कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या अथवा आत्महत्या का पता लगेगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed