फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The body of the young man was thrown into the drain

युवक की हत्या करके शव नाले में फेंका

Mon, 24 Apr 2017 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 24 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
The body of the young man was thrown into the drain
युवक के शव के पास मिली बाइक। - फोटो : amar ujala
मेरठ के मवाना के गांव जंधेडी के जंगल में नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाल शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मृतक की उम्र 25 वर्ष के आसपास है। उसके बाएं हाथ पर एमके मावी तथा वीके मावी लिखा है। साथ ही ओम का निशान गुदा है। मृतक से सीने और कनपटी गोली लगी है। मौके पर डिस्कवर भी बाइक मिली है। 
विज्ञापन


गांव जंधेडी के जंगल से होकर मवाना से धनपुर के लिए नाला जा रहा है। जंगल में रविवार दोपहर कुछ लोगों ने एक युवक शव नाले में लटका देखा। सूचना पर थाना प्रभारी राजेश चतुर्वेदी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया। लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक के बाएं हाथ पर एमके मावी, वीके मावी तथा ओम गुदा है। इसी हाथ में एक कड़ा पहना है। दोनों हाथों में सोने की अंगूठी पहने है। गले में मां लक्ष्मी का लाकेट पड़ा है।

विज्ञापन


ब्लू रंग की जींस और रेड कलर की शर्ट पहने है। पैरों में स्टार इंपेक्ट के जूते पहने है। उन्होंने बताया कि मृतक की कनपटी और छाती पर गोली मारी गई है। वहीं एक पेड़ के पास डिस्कवर बाइक मिली है। जिसका नंबर यूपी 12 एबी 0471 है। थाना प्रभारी का कहना है कि लगता है युवक की हत्या घटना स्थल पर ही की गई है। बाइक के पास खून पड़ा मिला है। फिलहाल शिनाख्त नहीं हो सकी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed