{"_id":"580671934f1c1b716b703cd0","slug":"thagi-mein-do-ko-dabocha","type":"story","status":"publish","title_hn":"खतौली में बैंकों से ऋण दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खतौली में बैंकों से ऋण दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 19 Oct 2016 04:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के खतौली में बैंकों से ऋण दिलवाने के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। फोटो स्टूडियो की दुकान में छापा मारने पर पुलिस ने हजारों लोगों की आईडी भी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली है।
जानसठ रोड स्थित एक फोटो स्टूडियो की दुकान में बैठकर तीन-चार युवक बैंकों से ऋण दिलवाने के नाम पर महिलाओं व पुरुषों से ठगी कर रहे थे। आरोप है कि ये युवक एक व्यक्ति से 1500 रुपये जमा कराते थे। मंगलवार को कुछ लोगों ने ऋण नहीं मिलने पर दुकान पर हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान दुकान पर मौजूद ठगी करने वाले आरोपी युवकों की लोगों से नोकझोंक तक हो गई थी।
हंगामे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हंगामा करने वाले लोगों ने पुलिस को ऋण के नाम पर ठगी करने के मामले की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दो आरोपी युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने फोटो स्टूडियो की दुकान में छापेमारी की तो, अंदर से हजारों की संख्या में लोगों की आईडी मिली। जिनको पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवकों पर ठगी का आरोप है। आईडी भी मिली है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर आरोपियों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्जकर जेल भेजा जाएगा।