फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teen escaped from a juvenile home

बाल सुधार गृह से किशोर फरार

Thu, 21 Jan 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
Teen escaped from a juvenile home
मुजफ्फरनगर। बाल सुधार गृह से बुधवार सुबह हत्यारोपी के फरार होने से अफरातफरी मच गई। शहर कोतवाली पुलिस ने पुरकाजी में उसके घर सहित कई जगहों पर दबिश दी।
विज्ञापन


फरार किशोर ने आठ माह पूर्व अपनी ढाई साल की चचेरी बहन की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी की तलाश में दबिशें दी। बाद में डीएम ने मामले की जानकारी ली।

शहर कोतवाली के आर्यपुरी स्थित बाल सुधार गृह में चचेरी बहन की हत्या के आरोप में बंद किशोर बुधवार तड़के चैनर तोड़कर फरार हो गया।

सुबह सात बजे बंदियों की गिनती के किशोर की फरारी का पता चला। किशोर के फरार होने की घटना का पता चलते ही सुधार गृह में अफरातफरी मच गई।

केयरटेकर आशाराम ने अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर कोतवाली पुलिस जांच के लिए घटनास्थल पर पहुंची। स्टाफ के अनुसार फरार आरोपी ने दोनों तरफ को खींचे जाने वाले चैनर को किसी तरह मोड़कर पहले गर्दन निकाली और धीरे-धीरे शरीर को निकाल कर बाहर आ गया और फिर दीवार कूदकर फरार हो गया।
विज्ञापन


पुलिस ने पुरकाजी पहुंचकर उसके घर दबिश दी और परिजनों से पूछताछ की। पुलिस ने दर्जनों जगह आरोपी को तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। घटना के बारे में पता चलने पर डीएम निखिल चंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे और मौजूद स्टाफ को जमकर हड़काया।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। देर रात तक आरोपी का कोई पता नहीं चल पाया है। बताते चलें कि आरोपी 14 मई 2015 को चचेरी बहन की खंडहर में ले जाकर सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी नशे का आदी है। पुलिस ने उसे घटना के बाद ही गिरफ्तार कर लिया था।

पहले भी फरार हुए हैं बाल बंदी
बाल सुधार गृह से फरार बच्चे के मामले में वहां के स्टाफ की लापरवाही सामने आई है। इस वक्त बंदी गृह में 47 बाल बंदी हैं।

सुधार गृह के गेट पर चैनर लगा हुआ है। चैनर काफी पुराना होने की वजह से काफी ढीला हो चुका है। फरार बंदी ने इसीका फायदा उठाया और सुबह चार बजे चैनर को उसी जगह से चौड़ा कर फरार हो गया। इससे पूर्व भी कई बार यहां से कई बंदी फरार हो चुके हैं।

विक्की त्यागी का हत्यारोपी सागर मलिक भी इस बंदी गृह से फरार हुआ था। वहीं, बाल सुधार गृह से फरार बंदी काफी दिनों से फरारी की तैयारी में जुटा हुआ था। आरोपी उन जगहों को चिह्नित कर रहा था, जहां से वह फरार हो सकता था।

आरोपी के घर हुआ पुलिस का विरोध
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी। बाल सुधार गृह से फरार बंदी के मामले में कोतवाली पुलिस पुरकाजी उसके घर दबिश देने के लिए पहुंची। पुलिस ने उसके पिता का उठाया तो मोहल्ले के लोगों ने विरोध कर हंगामा कर दिया। पुलिस का कहना था कि रिश्तेदारियों में उसकी तलाश करने के लिए पिता को ले जाया जा रहा है।


बाद में पुरकाजी पुलिस के हस्तक्षेप पर पुलिस उसके पिता को साथ ले गई। वहीं, आर्यपुरी स्थित बाल सुधार गृह की हालत काफी गंभीर है। पूरी बिल्डिंग की सुरक्षा दो चौकीदारों के जिम्मे है। गेट पर 24 घंटे भीतर की ओर ताला जड़ा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed