{"_id":"5a3c02ea4f1c1bc1678c2e5c","slug":"suicide-attempt-at-the-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने में महिला ने जान देने की कोशिश की, प्रेमी सिपाही के साथ जाने पर अड़ी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
थाने में महिला ने जान देने की कोशिश की, प्रेमी सिपाही के साथ जाने पर अड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 22 Dec 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
जानसठ में प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी महिला ने थाने में ही आत्मदाह करने का प्रयास किया। प्रेमी सिपाही और पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाबुझाकर बमुश्किल शांत किया। थाने में दोनों पक्षों के परिजनों में समझौता होने पर पुलिस ने महिला को प्रेमी के साथ भेज दिया।
गांव घटायन निवासी युवती का विवाह करीब 11 वर्ष पूर्व मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी युवक से हुआ था। युवती दो बच्चों की मां है। पांच वर्ष पूर्व पति से अनबन हो जाने पर महिला अपने पिता के साथ मायके में रह रही थी। पति से तलाक का मुकदमा विचाराधीन है। विवाह से पूर्व महिला का गांव के रहने वाले पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब दो वर्ष से महिला मोदीनगर में प्रेमी के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।
इस बीच युवक की यूपी पुलिस में नौकरी लग गई। युवक गाजियाबाद में ड्यूटी कर रहा है। महिला ने प्रेमी से विवाह करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से इंकार कर दिया। इसी दौरान युवक के परिजन उसकी शादी कहीं और करने की फिराक में थे। इसकी शिकायत महिला ने तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस में दी थी। एसडीएम ने पुलिस को जांच कर समाधान कराने के आदेश दिए थे। बृहस्पतिवार को पुलिस ने प्रेमी सिपाही, महिला और उनके परिजनों को बातचीत के लिए थाने बुलवाया था।
विज्ञापन
इस दौरान अचानक महिला ने अपने बैग में रखी बोतल निकाली और अपने ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह करने की कोशिश की, जिसको लेकर थाने में अफरातफरी मच गई। प्रेमी सिपाही और अन्य पुलिसकर्मियों ने दौड़कर महिला को पकड़ लिया। महिला पुलिसकर्मियों ने प्रेमिका महिला को समझा-बुझाकर शांत किया। इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह ने प्रेमिका और प्रेमी से बातचीत की तो दोनों साथ रहने के लिए राजी हो गए। दोनों के परिजनों को भी साथ रहने पर कोई आपत्ति नहीं हुई। पुलिस ने लिखापढ़ी कर दोनों को साथ भेज दिया।