फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Struggle in Stablehada, stone throwing

संभलहेड़ा में संघर्ष, पथराव

Sun, 02 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 02 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Struggle in Stablehada, stone throwing
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मीरापुर। संभलहेड़ा में बारात के दौरान हुई कहासुनी का बदला लेने को लेकर शनिवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान तीन महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस अपनी ओर से रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी में जुटी है। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। फिलहाल गांव में एहतियातन फोर्स तैनात कर दिया गया है।       
विज्ञापन


संभलहेड़ा निवासी याकूब के पुत्र नवाब का बृहस्पतिवार को निकाह हुआ था। इस दौरान गांव के ही रईस और शहजाद के बीच कहासुनी हो गई थी। मामले को लेकर कुरैशी समाज के जिम्मेदार लोगों ने बैठक कर इसे निपटा दिया था। शनिवार दिन में दोनों पक्षों में फिर से कहासुनी हो गई। इस दौरान दोनों और से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हो गया। 
विज्ञापन


गांव में संघर्ष होने से भगदड़ मच गई और लोग खुद को बचाते हुए घरों में दुबक गए। दोनों ओर से फायरिंग भी हुई। एक युवक ने तमंचे से कई हवाई फायर किए। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भारी फोर्स के साथ गांव में पहुंचे और लाठियां भांजकर भीड़ को खदेड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को देख आरोपी मौके से फरार हो गए। संघर्ष में तीन महिलाओं सहित 20 लोग घायल हो गए। घायलों में से पुलिस ने रईस पक्ष के नवाब, कामिल, ताजीम, शादीब, कालू , मुस्तकीम और दूसरे पक्ष के शरीफ,  फजला, फारूक, शकील आदि को जानसठ अस्पताल में भर्ती कराया। अन्य घायलों को स्थानीय चिकित्सकों को यहां दिखाया गया। गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। अफसरों ने एहतियातन गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है।


दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने कहा कि मामले में पुलिस की ओर से रिपोर्ट दर्ज की जाएगी और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।       
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed