फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   SSP sought details of offenders

एसएसपी ने अपराधियों की मांगी डिटेल 

Fri, 21 Oct 2016 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 21 Oct 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
SSP sought details of offenders
एसएसपी बबलू कुमार। - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी ने विभाग के अधिकारियों से बदमाशों की स्थिति पता करने को कहा है। अपराधियों के रहने, अपराध करने, बाहर के बदमाशों द्वारा जिले में क्राइम करने, सजायाफ्ता अपराधी और उनकी जमानतों के बारे में जानकारी मांगी है। त्यौहारों पर हुई बड़ी घटनाओं का भी ब्यौरा मांगा गया है।
विज्ञापन


एसएसपी बबलू कुमार ने विभाग को दुरुस्त करने के लिए अपने हिसाब से कामकाज करना शुरू कर दिया है। एसएसपी ने आदेश दिए हैं कि जिले के अपराधियों की भौगोलिक स्थिति, उनके रहने की जगह, क्या काम कर रहे हैं, उनके क्राइम की स्थिति, बाहर आकर जिले में अपराध करने वाले अपराधियों का पूरा ब्यौरा तैयार करने के लिए पुलिसकर्मियों से कहा है। सजायाफ्ता अपराधियों और बदमाशों के जमानतियों के बारे में भी रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए हैं। जिले में त्यौहारों के दौरान कोई बड़ी घटना अगर हुई हो तो उसका भी पूरा विवरण मांगा है।       
विज्ञापन


हेलमेट लगाकर आना होगा पुलिस आफिस      
मुजफ्फरनगर। अगर आप बाइक से पुलिस आफिस जा रहे हैं तो हेलमेट लगाकर जाएं, नहीं तो वहां मौजूद स्टाफ आपका चालान काट देगा। कप्तान के आदेश पर बाइक से पुलिस आफिस आने वालों को हेलमेट लगाना जरूरी कर दिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस आफिस के गेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने दुपहिया वाहनों से आने वालों को चेक करना शुुरू कर दिया है। सिपाहियों का कहना था कि बिना हेलमेट आने वालों के चालान काटे जाएंगे। पूरे दिन ऑफिस आने वालों के हेलमेट चेक किए गए।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed