फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son-in-law killed father-in-law

सिरफिरे ने सास, ससुर, साले और पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, जानें क्या है पूरा मामला ...

Fri, 31 Mar 2017 09:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Fri, 31 Mar 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Son-in-law killed father-in-law
घटना के बाद मौके पर जमा भीड़। - फोटो : अमर उजाला
दामाद ने बहनोई और भाई के साथ मिलकर ससुरालियों पर बलकटी और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। हमलावरों ने दुकान पर बैठे ससुर को धारदार हथियार से वारदात किया। इसके बाद घर के अंदर सास, पत्नी और साले पर हमला कर लहूलुहान कर दिया।
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। पुलिस के पहुंचने से पहले ही लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते बुजुर्ग दंपति को मेरठ रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान ससुर की मौत हो गई। वारदात से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में कई जगहों पर दबिशें दी है।                    
विज्ञापन


शहर कोतवाली के रामलीला टिल्ला निवासी जयपाल सिंह (60) की बेटी अंजलि (22) की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व नईमंडी के हरिपुरम निवासी सचिन पुत्र राजमल के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चली आ रही थी। छह माह से अंजलि मायके में रह रही थी। बृहस्पतिवार सुबह मकान के बाहर अपनी टेलर की दुकान पर बैठे जयपाल सिलाई का काम कर रहे थे। करीब 12 बजे सचिन अपने बहनोई सुरेश और अज्ञात जिसे उसका भाई बताया जा रहा है, उनके साथ ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बाइक को लेकर बाहर ही रुक गया, बाकी दूसरे के साथ सचिन ने दुकान पर बैठे जयपाल पर साथ लाए कुल्हाड़ी और बलकटी से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों मकान के भीतर घुस गए और सामने कमरे में बैठी सास देवी कौर (55), पत्नी अंजलि और छोटे साले शुभम (18) पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। सब-कुछ इतनी तेजी से हुआ कि किसी को कुछ कहने तक का मौका नहीं मिला। शोर सुनकर इकट्ठा हुई भीड़ को देख आरोपी बाइक वहीं छोड़कर पैदल ही मौके से फरार हो गए।

घटनास्थल पर चारों ओर खून ही खून बिखरा पड़ा था। आसपास के लोगों ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही चारों को जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां से चिकित्सकों ने जयपाल और देवी कौर की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को मेरठ रेफर कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह, सीओ सिटी तेजवीर सिंह तीनों थानों की फोर्स लेकर घटनास्थल और अस्पताल में पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में आधा दर्जन जगहों पर दबिशें दी। आरोपी सचिन की मां और भाभी को पुलिस ने हिरासत में ले रखा है।                   


पति-पत्नी के विवाद के चलते आरोपी ने घटना को अंजाम दिया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है। जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।                  
-एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह                  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed