फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Son-in-law beaten

बेटी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया तो दामाद को सरेराह पीटा

Mon, 28 Aug 2017 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law beaten
अस्पताल में दामाद की पिटाई करते ससुराल के लोग। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर जिला महिला चिकित्सालय में महिला को भर्ती कराए जाने से मायके वालों का पारा चढ़ गया। महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दामाद की बुरी तरह से पिटाई कर दी। पिटाई से लहूलुहान हुआ युवक बेहोश हो गया, जिसे परिजनों ने वहीं पर भर्ती कराया। खबर पाकर मौके पर पहुंची डायल 100 ने दोनों पक्षों के लोगों से पूछताछ की। मारपीट से घंटों तक अस्पताल में अफरातफरी का माहौल रहा।  
विज्ञापन


छपार क्षेत्र के रहने वाले इनाम के पुत्र उम्मेद की पत्नी इमराना गर्भवती है. जिसे शनिवार को उम्मेद और उसके परिजनों ने उपचार के लिए जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती कराया था। महिला की डिलीवरी का समय नजदीक है। महिला के अस्पताल में भर्ती होने की खबर पाकर रविवार शाम बुलदंशहर के गुलावठी से इमराना के मायके वाले भी पहुंच गए। इमराना के परिजनों फरमान, उस्मान, फुरकान और एक अन्य नौशाद ने दामाद उम्मेद से बातचीत की।
विज्ञापन


उम्मेद के ससुराल वालों ने महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर एतराज जताया। इसको लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते ससुरालवालों ने उम्मेद की पिटाई शुरू कर दी। ससुराल वालों ने जमकर उम्मेद की लात-घूसों के पिटाई की। पिटाई में युवक बुरी तरह से लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवक को कई जगह चोटें लगने से वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे बचाने आए पिता इनाम को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। दोनों को अन्य परिजनों ने उठाकर अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पाकर मौके पहुंची डायल 100 ने पूछताछ कर दोनों पक्षों की ओर से लिखापढ़ी की है। अस्पताल में मारपीट होने से अन्य तीमारदारों में भी अफरातफरी मच गई। अस्पताल में प्रसव पीड़िता भर्ती है।  


झगड़ा सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद 
मुजफ्फरनगर। जिला चिकित्सालय में ससुराल और दामाद पक्ष के बीच हुआ झगड़ा सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है, जिसे पुलिसकर्मियों ने भी फुटेज के माध्यम से देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed