{"_id":"63d7815f039b6ac4593cbda65539dbca","slug":"smash-oppose-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट का विरोध करने पर कत्ल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूट का विरोध करने पर कत्ल
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 25 Oct 2015 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खतौली। मढ़करीमपुर रेलवे फाटक के निकट चार हथियारबंद बदमाशों ने राहगीरों से जमकर लूटपाट की। एक साइकिल सवार किसान ने लूटपाट का विरोध किया तो उसे बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला।
उसकी हत्या के बाद भी बदमाशों ने रेलवे के गेटमैन को भी अपना शिकार बनाया, उसकी भी पिटाई की गई। हैरानी की बात है कि गेटमैन की सूचना पर भी पुलिस रात को मौके पर नहीं पहुंची।
रविवार को घटना के विरोध में ग्रामीणों ने कोतवाली का घेराव कर पुलिस को जमकर खरी खोटी सुनाई। पुलिस ने किसान की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
क्षेत्र के टिटौड़ा गांव निवासी किसान जगपत भाटी (60) पुत्र बिशंबर का खतौली की जगत कॉलोनी में मकान है। यहां उसकी बेटी रहकर पढ़ाई करती है।
जगपत रोजाना साइकिल से अपने गांव से जगत कालोनी आता था। शनिवार शाम करीब सात बजे जगपत भाटी साइकिल से अपने गांव से खतौली आ रहा था।
जब वह सफेदा बाईपास रेलवे फाटक और मढ़करीमपुर फाटक के बीच रेलवे लाइन के निकट जंगल में पहुंचा तो चार बदमाशों ने उसे घेर लिया।
बदमाशों ने उससे नगदी और मोबाइल लूट लिया। उसने बदमाशों का विरोध करने की कोशिश की तो बदमाश उस पर टूट गए और बेरहमी से पीट-पीटकर उसे मार डाला।
हत्या करने के बाद भी बदमाश नहीं रुके। उन्होंने कुछ ही दूर मढ़करीमपुर फाटक के गेट मैन परमेश्वर से भी150 रुपए की नगदी लूट ली। विरोध करने पर उसे पीटकर घायल कर दिया। किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूटकर गेटमैन थाने पहुंचा और पुलिस को वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन
बकौल परमेश्वर उसने पुलिस को बदमाशों की पिटाई के जख्म दिखाए लेकिन पुलिस मौके पर नहीं गई। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने खेत में किसान जगपत भाटी का शव पड़ा देखा तो दहशत फैल गई। उसके सिर में चोटें लगी थी इसी से ग्रामीणों ने अनुमान लगाया कि उसकी बदमाशों ने हत्या की है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।
उनका कहना था कि गेटमैन की सूचना के बाद भी पुलिस रात को मौके पर नहीं गई, इससे बड़ी लापरवाही ओर क्या होगी? पता नहीं बदमाशों ने कितने ओर लोगों को अपना निशाना बनाया होगा? हो सकता है कि यह लोग थाने तक ही न पहुंचे हों।
पुलिस रात को मौके पर जाती तो बदमाश भी पकडे़ जा सकते थे। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को शांत किया। मृतक के भाई प्रीतम सिंह की तरफ से पुलिस को तहरीर देते हुए चार बदमाशों पर हत्या करने का आरोप लगाया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।