फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Shukrtal threw stones at police

शुक्रताल में पुलिस पर पथराव

Mon, 28 Mar 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 28 Mar 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
Shukrtal threw stones at police
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना। शुक्रताल स्थित खटीक धर्मशाला की निर्माणाधीन विवादित जगह पर कब्जे को लेकर भीड़ जुट गई। सूचना पर पुलिस पहुंची तो भीड़ ने पथराव कर दिया। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ खदेड़ी। एसडीएम जानसठ ने खटीक समाज के प्रतिनिधि मंडल से बैठक कर शांति की अपील की।
विज्ञापन


साथ ही सोमवार को तहसील में दोनों पक्ष बातचीत के लिए बुलाकर मामला निपटाने का भरोसा दिया। पौराणिक धर्मनगरी शुक्रताल में खटीक धर्मशाला की बाउंड्रीवाल को लेकर जगह पर दो पक्षों के दावे से बखेड़ा खड़ा हो गया है। भोपा थानाध्यक्ष पीतम सिंह ने बताया कि खटीक समाज की बाउंड्रीवाल से सटे 77 गज के प्लॉट पर बारह सालों से बाबा नाम का व्यक्ति चक्की चलाकर अपने परिवार का गुजारा किया करता था।
विज्ञापन


इस जगह को लेकर खटीक धर्मशाला की समिति ने बाबा पर कोर्ट में मुकदमा चल रहा था। बाबा को 80 हजार देकर समिति ने अपने पक्ष में कर लिया। जिस पर एक अन्य पक्ष ने मकान बनाने को निर्माण कराना शुरू कर दिया। इसी बीच पूर्व प्रधान नीरज रायल ने आकर बताया कि यह प्लाट उसके रिश्तेदार राजेंद्र तोमर रजपुरा (मेरठ) के नाम है। साथ ही बैनामे की प्रतिकूल कॉपी दिखाई। विवाद को बढ़ता देख मामले को उच्चधिकारियो को अवगत कराया। सूचना के आधार पर रविवार को मौके पर भारी पुलिस बल के साथ दो पीएसी प्लाटून को तैनात कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, खटीक धर्मशाला में वार्षिक उत्सव की बैठक के आयोजन के दौरान युवाओं ने नारेबाजी कर बाउंड्रीवाल की दीवार को गिराना शुरू कर दिया। जिसको रोकने को पुलिस बल पहुंचा। इस दौरान पुलिस पर पथराव कर किया। पुलिस ने लाठियां भांजकर भीड़ खदेड़ी। इसके बाद पहुंचे एसडीएम उमेश मिश्रा और थानाध्यक्ष पीतम सिंह ने शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed