फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   She said the story was inflated

युवती की बताई कहानी फर्जी निकली

Tue, 20 Oct 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Tue, 20 Oct 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। चार दिन से पुलिस को छका रही युवती की जाति, नाम और पता सभी कुछ गलत पाया गया। रविवार को थाने से भाग जाने के दौरान बाद में युवती के रिश्तेदारी में मिलने पर जाति का पता चला।
विज्ञापन


पुलिस अब केस डायरी में सभी कुछ सही करने में जुटी है। पुलिस ने युवती को उसके परिजनों के हवाले कर दिया है। युवती के मंगलवार को डॉक्टरी और बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन


दुराचार की पीड़िता ने शनिवार को बागोवाली के एक युवक के खिलाफ दुराचार का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया था।

शनिवार रात पीड़िता थाने से गायब हो गई थीे। रविवार पूरे दिन कड़ी मशक्कत के बाद शाम के समय पुलिस को युवती उत्तराखंड के मंगलौर क्षेत्र के गांव में मौसी के यहां मिली। मौसी से पूछताछ में पुलिस को युवती द्वारा बताई गई सारी आईडी फर्जी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती सहारनपुर क्षेत्र की न होकर पुरकाजी क्षेत्र की निकली। उसकी जाति और नाम भी फर्जी पाए गए। सोमवार को पुलिस ने पुरकाजी क्षेत्र से परिजनों को बुलवाकर जिला पंचायत सदस्य सतपाल सिंह की मौजूदगी में युवती को सौंप दिया। मंगलवार को युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराने के साथ ही कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed