{"_id":"6b0c6e71fc659edabc068b9c","slug":"asi-caught-taking-a-bribe-sent-to-judicial-custody-karnal-news-c-18-knl1018-1040787-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई को न्यायिक हिरासत में भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई को न्यायिक हिरासत में भेजा
विज्ञापन
करनाल। तरावड़ी थाने में 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़े गए एएसआई अनुराग को रविवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसीबी ने उसे शनिवार को थाने में रिश्वत की रकम लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। वह करीब तीन महीने पहले ही करनाल जिले में तैनात हुआ था।
एएसआई अनुराग की पहली तैनाती जिला पुलिस पानीपत में रही थी। इसके बाद उसने सीआईडी मेन में सेवाएं दीं। वह एसीबी में भी काम कर चुका है। करीब तीन महीने पहले उसकी तैनाती जिला करनाल में हुई थी। यहां वह तरावड़ी थाने में तैनात था। शनिवार को एसीबी ने उसे 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर संजीव के अनुसार, आरोपी ने शिकायतकर्ता से उसके बेटे खुशप्रीत सिंह को कम पीटने, बिना परेशानी अदालत में पेश करने और केस हल्का रखने के नाम पर 50 हजार रुपये मांगे थे। बाद में 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ। शिकायत के आधार पर एसीबी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को थाने में रकम लेते हुए पकड़ लिया। रिश्वत की रकम उसकी गाड़ी से बरामद की गई थी।
विज्ञापन
इस मामले में एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। रविवार को अदालत में पेश किए जाने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।