{"_id":"583341354f1c1bb404b3a6a5","slug":"sharab-ki-bhattiyan-todin","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में तोड़ीं शराब की भट्ठियां ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जंगल में तोड़ीं शराब की भट्ठियां
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Nov 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
जिंदावाला के जंगल में आबकारी विभाग ने पकड़ी कच्ची शराब की भटठी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में डीएम और कप्तान के आदेश पर आबकारी विभाग की टीम ने पुरकाजी क्षेत्र के खादर में जंगलों में चलाई जा रही शराब की भट्ठियों को तोड़ा। कार्रवाई से भट्ठी चलाने वाले मौके से फरार हो गए। टीम ने हजारों लीटर लाहन नष्ट किया और कच्ची शराब बरामद की।
डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार के निर्देश पर आबकारी टीम निरीक्षक अवधेश मिश्रा और सिटी इंचार्ज हिम्मत सिंह ने सिपाहियों को साथ लेकर पुरकाजी के खादर में जिंदावाला गांव में छापा मारा। टीम ने जंगल में चलाई जा रही अवैध शराब की कई भट्ठियों को तोड़ा। 70 लीटर शराब मौके से बरामद की और तीन हजार किलोग्राम लाहन नष्ट किया।
मौके से दो भट्ठी और 12 ड्रम बरामद किए। कार्रवाई के दौरान भट्ठी चलाने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए। जिले में आबकारी टीम ने पिछले तीन दिनों से अवैध शराब माफियाओं के खिलाफ अभियान यह अभियान शुरू किया गया है।