{"_id":"5952af424f1c1bd2238b45a1","slug":"seven-lakhs-of-stealing-in-saraf-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफ के घर में सात लाख की चोरी, एक मकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सराफ के घर में सात लाख की चोरी, एक मकान के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव सठेड़ी में सोमवार रात चोर सराफ के मकान में घुसकर नगदी समेत करीब सात लाख रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। चोरों ने रात में एक बंद पड़े मकान का भी ताला तोड़ने का प्रयास किया। चोरी का पता मंगलवार की सुबह चला। पुलिस ने मौका मुआयना किया और डॉग स्क्वायड टीम से जांच कराई।
रतनपुरी के गांव सठेड़ी निवासी अमरचंद वर्मा पुत्र आशाराम गांव लोहड्डा में सराफ की दुकान करता है। सोमवार रात अमरचंद परिवार के साथ मकान की छत पर सोया हुआ था। रात के समय चोर मकान के अंदर घुस आए। चोर मकान के अंदर से अलमारी और अटैची से दो लाख रुपये की नगदी, पांच किलो चांदी और पांच तौले सोने केे जेवरात समेत बही खाते चोरी कर ले गए।
चोरी की घटना का छत पर सो रहे दंपति को पता नहीं चल सका। मंगलवार की सुबह दंपति उठे तो मकान के अंदर समान तितर बितर पड़ा मिला और नगदी व जेवरात गायब थे। चोरी की खबर आग की तरह गांव में फैल गई। ग्रामीण सराफ के मकान पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों को पता चला कि सोमवार रात को गांव निवासी आशीष पुत्र विजयपाल के मकान पर ताला लगा हुआ था। चोरों ने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। पुलिस चोरी की घटना का खुलासा करने को डॉग स्क्वायड टीम को बुलवाकर जांच कराई। सराफ के मुताबिक चोर करीब सात लाख रुपये का सामान ले गए। घटना की तहरीर थाने में दे दी गई है, पुलिस जांच में जुटी है।